फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत के पिता और बहन सेे मिले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, सीबीआई जांच को लेकर हुई ये बात

Sat, 08 Aug 2020 05:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी रणजीत मिश्रा, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत के परिवार से मिले सीएम खट्टर - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को फरीदाबाद में प्रस्तावित दौरे से कुछ समय निकाल कर फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त ओपी सिंह के घर पहुंचे। जहां उन्होंने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह से भी मुलाकात की व इस प्रकरण से जुड़े तमाम पहलुओं पर बातचीत की। जानिए इस खास मुलाकात के दौरान क्या बातें हुईं...
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत के परिवार से मिले सीएम खट्टर - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उन्होंने सुशांत के मामले को सीबीआई को ट्रांसफर किए जाने के मुद्दे पर भी बातचीत की व उन्हें मुश्किल की घड़ी में धैर्य भी बंधाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन से भी बातचीत की। मुख्यमंत्री ने सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह को आश्वस्त भी किया कि पूरा मामला सीबीआई को ट्रांसफर होने के बाद उन्हें न्याय अवश्य मिलेगा।

विज्ञापन

3 of 5
सुशांत के परिवार से मिले सीएम खट्टर - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पुलिस आयुक्त ओपी सिंह के साथ मुख्यमंत्री के बेहद करीबी संबंध है। वह मुख्यमंत्री कार्यालय से भी संबद्ध् रहे हैं। उस दौरान सुशांत सिंह राजपूत से मुख्यमंत्री की कई बार मुलाकात भी हुई थी। इस कारण से सुशांत सिंह के परिवार से मुख्यमंत्री भी बेहद करीब हैं।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से मिले सीएम खट्टर - फोटो : अमर उजाला
वह अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकाल कर सुशांत सिंह राजपूत के पिता से भी मिलने पहुंचे व उनका हालचाल भी जाना। इस मुलाकात के दौरान सुशांत सिंह राजपूत की बहन काफी भावुक हो गईं व रो पड़ीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की पिता केके सिंह ने पटना में सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। रिया ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मामले को मुंबई शिफ्ट करने की अपील की है। सुप्रीम कोर्ट अब इस मामले में 11 अगस्त को सुनवाई करेगा। वहीं, केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि यह मामला अब सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें