रविवार को बॉलीवुड अभिनेत्री सरवीन चावला एक खास मकसद को आगे बढ़ाने के लिए दिल्ली आईं। जहां सरवीन ने अपनी खुबसूरती से सबको मोह लिया वहीं उनके साथ स्टेज पर लक्ष्मी की मौजूदगी ने लोगों को हार न मानने की सीख भी दी। इस मौके पर उनके साथ एसिड अटैक से जूझने के बाद खुद को स्थापित करने वाली लक्ष्मी भी मौजूद थीं। इस मौके पर उनके साथ एक और भी नामी शख्सियत रीना ढाका भी मौजूद थीं। सरवीन 'एक नई पहचान' नामक शो को प्रमोट करने के लिए दिल्ली में मौजूद थीं।