अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में दर्शक विदेशी कलाकारों के जरिए वहां के
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले सकेंगे। हरियाणा टूरिज्म की ओर से इसकी
व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
साल में एक बार ही मिलेगा ऐसे विदेशी कार्यक्रमों का आनंद
2 of 7

3 of 7
हरियाणा पर्यटन निगम की प्रबंध निदेशक सुमिता मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि मेले में भारत की संस्कृति, शिल्प कला, परंपरा और भारतीय विरासत की शानदार झलक देखने को मिलती है। मेले में दर्शक खरीदारी, लजीज व्यंजनों के अलावा देश-विदेश के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद ले सकेंगे।
साल में एक बार ही मिलेगा ऐसे विदेशी कार्यक्रमों का आनंद
4 of 7
पांच फरवरी को छत्तीसगढ़ के लोक गीत और छह फरवरी को सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। मिश्रा ने कहा कि दर्शक प्रसिद्ध गायकों से लेकर बैले नर्तक और कव्वालों का लाइव कार्यक्रम भी देख सकेंगे। सात फरवरी को लोकप्रिय पंजाबी पॉप एवं लोक गायक मास्टर सलीम अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
साल में एक बार ही मिलेगा ऐसे विदेशी कार्यक्रमों का आनंद
5 of 7
आठ फरवरी को भारतीय लोक नर्तक नृत्य प्रस्तुत करेंगे। नौ फरवरी को पॉप एवं लोक गायक गुरिन्द्र गिंडा की संगीतमय संध्या के साथ-साथ लोक नर्तकों द्वारा मिर्जा साहिब बैले प्रस्तुत किया जाएगा। 10 फरवरी को पुन: छत्तीसगढ़ के कलाकारों द्वारा आर्कषक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
साल में एक बार ही मिलेगा ऐसे विदेशी कार्यक्रमों का आनंद
6 of 7
11 फरवरी को प्रसिद्ध हास्य व्यंग्यकार सुरेंद्र शर्मा और पार्टी के हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। 12 फरवरी को अब्दुल हामिद सबरी और रजिया बानो द्वारा कव्वाली गायन और 13 फरवरी को जैसलमेर एवं बाडमेर (राजस्थान) से प्रसिद्ध मंगयार/लांघा गायकों जनाब तालेब खां, बरकत खां और उनके समूह द्वारा राजस्थानी लोक गीत प्रस्तुत किए जाएंगे। 14 फरवरी को हरियाणवी कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
साल में एक बार ही मिलेगा ऐसे विदेशी कार्यक्रमों का आनंद
7 of 7
दर्शकों के मूड को सजीव करने के लिए लेबनान, श्रीलंका, आर्मेनिया, अजरबैजान, रूस, बेलारूस, किर्गिस्तान, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, जार्जिया और तजाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकारों की ओर से शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।