दिल्ली के शाहदरा जिले के जीटीबी एंक्लेव इलाके में रौंगटे खड़े कर देने वाली एक वारदात में पिता ने हैवानियत की सारी हदें पारकर अपनी तीन साल की बेटी के दोनों कान जड़ से काट दिए। गृह शांति के लिए आरोपी मासूम बीनू उर्फ बिना (3) की बलि देने की भी तैयारी कर रहा था, लेकिन उसी समय आरोपी की 11 वर्षीय बेटी ने पिता की करतूत देख ली और शोर मचा दिया। फौरन बच्ची की मां व पड़ोसी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
2 of 10
आरोपी पिता।
- फोटो : अमर उजाला
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके से ही आरोपी अमरीत बहादुर (36) को गिरफ्तार कर उसके पास से चाकू बरामद कर लिया। इधर, दोनों कटे हुए कान लेकर परिवार बच्ची के साथ जीटीबी अस्पताल पहुंचा, जहां से उसे एम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
3 of 10
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से नेपाल का रहने वाला अमरीत बहादुर परिवार के साथ 450, ताहिरपुर, जीटीबी एंक्लेव इलाके में रहता है। इसके परिवार में पत्नी मीना उर्फ मीनू है। करीब 10 साल पूर्व अमरीत के बड़े भाई महक बहादुर की मौत हो गई थी। भाई की मौत के बाद अमरीत ने अपनी भाभी, जो अब इसकी पत्नी है मीनू से शादी कर ली थी। बड़े भाई से मीनू के दो बेटियां अंजू, कमला (11) व एक बेटा विकास है, जबकि अमरीत से शादी करने के बाद बीनू व एक और बच्ची पैदा हुई थी।
4 of 10
superstition
दो महीने पहले छोटी बच्ची की मौत हो गई। अमरीत और मीनू की सिर्फ बीनू नामक बच्ची ही बची थी। अमरीत इलाके एक रेस्टोरेंट में सफाई करने के अलावा कारों की सफाई का भी काम करता है। आरोप है कि अमरीत तंत्रमंत्र विद्या पर यकीन करता है। अक्सर वह तांत्रिकों के पास भी जाता रहता है। उसका कहना है कि उसके घर में अशांति चल रही है।
विज्ञापन
5 of 10
superstition
मीना ने पुलिस को बताया कि बुधवार देर रात को अमरीत अपने घर पहुंचा। उसने सभी को सोने के लिए छत पर भेज दिया। इस बीच रात करीब 1.00 बजे वह तीन साल की अपनी बेटी बीनू को ले आया। वहां नीचे लाकर आरोपी ने अपनी बेटी का एक कान काट दिया। मासूम जैसे ही रोई कमला की आंख खुल गई। वह भागकर नीचे आई तो उसने देखा कि अमरीत बीनू का एक कान काट चुका था। बीनू शोर मचाते हुए बाहर भागी और पड़ोसियों को बुलाया।
विज्ञापन
6 of 10
superstition
इधर, मीना भी नीचे आ गई तब तक आरोपी ने मासूम का दूसरा कान भी जड़ से काट दिया था। वह उसका गला काटकर बलि देने की तैयारी कर रहा था। आरोपी पत्नी और बच्चों को धमकाकर ऊपर जाने के लिए कहने लगा। इस बीच भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया। मासूम को अस्पताल पहुंचाया गया, बाद में पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। उसके पास से चाकू बरामद हो गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी शराब के नशे में था।
विज्ञापन
7 of 10
superstition
पुलिस की पूछताछ में आरोपी अमरीत ने दावा किया है कि पिछले काफी समय से उसके ऊपर भूत-प्रेत आते हैं। जैसा-जैसा वह कहते हैं वह वैसा ही करता है। बुधवार देर रात को हुई घटना को उसने उनके कहने पर ही अंजाम दिया। आरोपी ने बताया कि प्रेतों ने उससे कहा कि उसके घर में शांति और बच्चों की सुरक्षा तभी हो सकती है,जब वह उसका कहना मानेगा। उसने प्रेतों के कहने पर पहले बच्ची का थोड़ा कान काटा, लेकिन बाद में पूरा कान काट दिया। प्रेतों ने दूसरा कान काटने को कहा तो उसने वैसे ही कहा। अब प्रेम ससे गला काटने के लिए कह रहे थे। लेकिन उससे पहले ही लोगों ने बच्ची को बचाकर आरोपी को पकड़ लिया।
8 of 10
superstition
मामले की छानबीन कर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरूआती जांच में अमरीत से बातचीत कर ऐसा लग रहा है कि उसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। हालांकि बाकी चीजों में वह नार्मल लग रहा है, लेकिन भूत-प्रेतों की बात करते समय वह अजीब से हरकतें करना शुरू कर देता है। उसका कहना है कि प्रेत उससे आमने-सामने बैठकर बातचीत करते हैं। पुलिस आरोपी का इहबास अस्पताल में चेकअप कराने की तैयारी कर रही है।
9 of 10
superstition
अमरीत की मीना से शादी होने के बाद दो बचियां हुई थी। करीब दो पूर्व उसकी छोटी बेटी कृतिका की बीमारी के बाद मौत हो गई थी। अमरीत का कहना है कि प्रेतों ने उससे कहा था कि अगर वह उसका कहना नहीं मानेगा तो एक-एक कर उसके सभी बच्चों की मौत हो जाएगी और उसका परिवार खत्म हो जाएगा। लिहाजा उसने दिल पर पत्थर रखकर बच्ची के कान काट दिए। आरोपी का कहना है कि वह अपने बाकी परिवार की सुरक्षा के लिए ऐसा कर रहा था।
मामले की छानबीन कर रहे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची की हालत स्थिर है, जीटीबी अस्पताल में बच्ची के कानों को दुबारा जोड़ने के लिए सर्जरी नहीं हो सकी। बच्ची की हालत देखते हुए बृहस्पतिवार दिन में बच्ची को एम्स ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां बच्ची का इलाज जारी है। अब एम्स के डॉक्टर की बता पाएंगे की बच्ची के कान दुबारा से जुड़ पाएंगे कि नहीं।