राजधानी दिल्ली में कोरोना का प्रकोप भले ही पूरी तरह शांत न हुआ हो, लेकिन जनजीवन धीरे-धीरे फिर से पटरी पर लौटता नजर आ रहा है। कोरोना संक्रमण के कारण सूनी पड़ गई दिल्ली की सड़कों पर एक बार फिर चहल पहल शुरू हो गई है। आगे की तस्वीरों में देखें रविवार सुबह कैसा रहा दिल्ली का नजारा।
विज्ञापन
2 of 5
रविवार सुबह इंडिया गेट पर दिखी लोगों की भीड़
- फोटो : ANI
रविवार सुबह सवेरे ही इंडिया गेट के आसपास के इलाकों में लोग खुशनुमा मौसम का आनंद लेते नजर आए। बड़ी संख्या में टहलने और जॉगिंग करने वाले लोग आज सुबह यहां दिखे।
विज्ञापन
3 of 5
रविवार सुबह इंडिया गेट पर दिखी लोगों की भीड़
- फोटो : ANI
इंडिया गेट के आसपास की सड़कें ऐसी जगहों में शामिल है जहां कोरोना संक्रमण की दस्तक से पहले दिन रात लोगों की भीड़ लगी रहती थी। लेकिन महामारी फैलने के बाद यह सड़कें वीरान हो गई थीं। यहां घूमने के लिए आने वाले लोग नजर नहीं आते थे।
4 of 5
रविवार सुबह इंडिया गेट पर दिखी लोगों की भीड़
- फोटो : ANI
हालांकि महीनों बाद रविवार सुबह एक बार फिर इंडिया गेट के पास पहले जैसा नजारा देखने को मिला। कई लोग एक्सरसाइज करते दिखे, तो कई साइक्लिंग का आनंद लेते रहे।
रविवार सुबह इंडिया गेट पर दिखी लोगों की भीड़
- फोटो : ANI
इन सब के बीच एक बात चिंताजनक रही कि कई लोग कोविड-19 से बचाव के लिए जारी किए गए सरकारी दिशा निर्देशों का पालन नहीं करते दिखे। बहुत से लोगों ने मास्क पहना था, लेकिन कुछ लोग इस मामले में लापरवाही बरतते भी नजर आए। कल ही मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सभी दिल्लीवासियों से नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की थी।