फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत से पहले सुनंदा ने कुल 8 लोगों को भेजा था मेल, इसलिए 3 बार भारत आई थी पाक पत्रकार मेहर

Fri, 01 Jun 2018 09:54 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
sunanda pushkar shashi tharoor
कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के केस में दो नए खुलासे हुए हैं। एक खुलासा सुनंदा पुष्कर के मेल से जुड़ा है तो दूसरा शशि थरूर की कथित दोस्त पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन

2 of 5
सुनंदा पुष्कर, शशि थरुर
पाकिस्तान पत्रकार मेहर तरार तीन बार भारत आई थीं। पुलिस ने चार्जशीट में इस तथ्य का हवाला दिया है। पुलिस का कहना है कि मेहर दो बार निजी दौरे पर अपनी मर्जी से भारत आई थीं, जबकि तीसरी बार एसआईटी ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था। अधिकारियों का कहना मेहर दो बार शशि थरूर से मिलने आई थीं। वहीं, एसआईटी ने मेहर तरार की जांच कराने को लेकर आईबी से भी सहायता ली थी। यह बात दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट में प्रमुखता से लिखी है।
विज्ञापन

3 of 5
sunanda pushkar shashi tharoor
सुनंदा पुष्कर मौत मामले की जांच के लिए बनी एसआईटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शशि व मेहर की मुलाकात दुबई के एक होटल में पहली बार हुई थी। इसके बाद मिलने का सिलसिला शुरू हुआ। मेहर दो बार टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थीं। एक बार हयात व दूसरी बार कनॉट प्लेस स्थित संग्रीला होटल में ठहरी थीं।

4 of 5
sunanda pushkar shashi tharoor
जबकि तीसरे बार एसआईटी ने हयात होटल में मेहर से कई घंटे पूछताछ की थी। तत्कालीन दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ की देखरेख में एसआई ने उनसे सवाल पूछे थे। वहीं, जांच में ये भी बात सामने आई है कि सुनंदा ने मौत से पहले करीब सात से आठ लोगों को मेल भेजा। जिसमें लिखा गया था कि अब वह जीना नहीं चाहती हैं। उनकी जीने की इच्छा खत्म हो गई है। अधिकारियों के अनुसार, मेहर तरार को लेकर सुनंदा व शशि थरूर के बीच झगड़ा होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sunanda pushkar - फोटो : सोशल मीडिया
जासूसी के कोण से भी हुई तफ्तीश एसआईटी के एक वरिष्ठ सदस्य ने बताया कि इस पूरे मामले में जासूसी के कोण से भी तफ्तीश की गई। पता लगाने की कोशिश की गई कि कहीं मेहर जासूसी के लिए भारत तो नहीं आईं। एसआईटी ने इसके लिए खुफिया विभाग की सहायता ली थी। मेहर तरार के पासपोर्ट व मोबाइल आदि की डिटेल खंगाली गई। एसआईटी ने विदेश मंत्रालय की सहायता भी ली थी। हालांकि, जांच में जासूसी की बात सहीं नहीं पाई गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें