फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक पत्रकार को लेकर सुनंदा व शशि थरूर में हुई थी मारपीट, मौत से 3 दिन पहले छोड़ दिया था खाना

Wed, 16 May 2018 09:35 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सुनंदा पुष्कर, शशि थरुर
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद शशि थरूर व उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर के बीच लड़ाई की असली वजह पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार थीं। आरोप है कि मेहर को लेकर थरूर ने सुनंदा को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। इसकी जानकारी सुनंदा ने मौत से पहले कई लोगों को बताई थी। 
विज्ञापन

2 of 5
सुनंदा पुष्कर, शशि थरुर
थरूर ने जो प्रेम भरे मेल पाक पत्रकार को लिखे थे, वे सुनंदा ने पढ़ लिए थे। पुलिस का दावा है कि उसके पास ऐसे गवाह हैं जिनको ये सारी बातें बताई गई थीं। इन गवाहों के बयानों के आधार पर पुलिस ने खुदकुशी के लिए उकसाने की धारा के तहत चार्जशीट दाखिल की है।
 
 
विज्ञापन

3 of 5
sunanda - फोटो : PTI FILE PHOTO
सुनंदा पुष्कर केस से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जब से थरूर की जिंदगी में मेहर आई थीं तब से उनका सुनंदा के साथ झगड़ा होना शुरू हो गया था। जिस दिन सुनंदा लीला होटल के कमरे में मृत मिली थी, उससे पहली रात भी दोनों के बीच जमकर झगड़ा और हाथापाई हुई थी।

4 of 5
सुुनंदा - फोटो : self
इस कारण कमरे का काफी सामान टूटा हुआ मिला था। चार्जशीट में कहा गया है कि सुनंदा एक महिला पत्रकार को अपनी जिंदगी की सारी बातें बताती थीं। इस पत्रकार से सुनंदा ने कहा था कि शशि थरूर ने मेहर तरार को लेकर उन्हें प्रताड़ित करना शुरू कर दिया है।

वह इतनी परेशान हो चुकी हैं कि वह एक दिन खुदकुशी कर लेंगी। चार्जशीट में ये भी कहा गया है कि सुनंदा ने एक बार मेहर से बात की और उनकी जिंदगी से दूर रहने को कहा था। मेहर की वजह से थरूर ने सुनंदा की अवहेलना करना शुरू कर दिया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
demo pic
दोनों के बीच आए दिन मारपीट होती थी। सुनंदा ने मौत से करीब तीन-चार दिन पहले से ही खाना खाना छोड़ दिया था। मालूम हो, सुनंदा केस की जांच के लिए बनी एसआईटी ने पाक पत्रकार मेहर को 2016 में दिल्ली बुलाकर भीकाजी प्लेस स्थित एक होटल में कई घंटे पूछताछ की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें