फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम बेस्ड रियलिटी शो बनाने वाला प्रोड्यूसर निकला अपनी ही पत्नी का हत्यारा

Sun, 17 Dec 2017 03:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टीवी प्रोड्यूसर सुहैब इलियासी ने ही की थी अपनी पत्नी की हत्या, 17 साल बाद आया फैसला
क्राइम बेस्ड रियलिटी शो बनाने वाला प्रोड्यूसर निकला अपनी ही पत्नी का हत्यारा 
विज्ञापन
1 of 5
अदालत ने टीवी सीरियल प्रोड्यूसर सुहैब इलियासी को पत्नी अंजू की हत्या में दोषी करार दिया है। अदालत ने सजा के निर्धारण के लिए 20 दिसंबर को जिरह तय की है। मामले में 17 वर्ष बाद फैसला आया है। कड़कड़डूमा स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एसके मल्होत्रा ने फैसले में कहा कि सभी तथ्यों व गवाहों के बयानों के आधार पर अभियोजन पक्ष इलियासी पर आरोप साबित करने में सफल रहा है।
विज्ञापन

अंजू ने उन्हें कई बार फोन कर बताया था हत्या का डर

2 of 5
अदालत ने इलियासी के इस तर्क को खारिज कर दिया कि उन्हें फर्जी तरीके से फंसाया गया है। 12 अगस्त 2014 को हाईकोर्ट ने सुहैब के खिलाफ पत्नी अंजू की हत्या का केस चलाने का निर्देश दिया था। हाईकोर्ट ने कहा था कि अंजू की दो बहनों के बयानों को देखने के बाद प्रथम दृष्टया सुहैब के खिलाफ हत्या का मामला बनता है। अंजू की 11 जनवरी 2000 को उसके मयूर विहार स्थित फ्लैट में हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

3 of 5
​इलियासी का तर्क था कि उसने आत्महत्या की है, जबकि अंजू की मां व उसकी दो बहनों ने शपथ पत्र सहित बयान दिया था कि अंजू ने उन्हें कई बार फोन कर बताया था कि इलयासी कभी भी उसकी हत्या कर सकते हैं।

4 of 5
28 मार्च 2000 को पुलिस ने सुहैब को गिरफ्तार किया था। बाद में उसे जमानत मिल गई थी। निचली अदालत ने 29 मार्च 2011 को सुहैब के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व दहेज हत्या की धारा के तहत आरोप तय किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसी आदेश को सुहैब की सास रुकमा सिंह ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। उन्होंने हत्या, सुबूत मिटाने सहित अन्य धाराओं के तहत आरोप तय करने की मांग की थी। सुहैब इलिहासी को ’90 के दशक में भारत में टेलीविजन पर क्राइम बेस्ड रियलिटी शो इंडिया’ज मोस्ट वांटेड की शुरुआत करने वाले के तौर पर जाना जाता है। एक निजी टीवी चैनल पर दिखाए जाने वाले इस शो में इलियासी अपराध और अपराधियों को टीवी पर दिखाते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें