फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज सड़क दु्र्घटना के कारण हुई सुदीक्षा भाटी की मौत, क्या परिजनों ने दिया घटना को दूसरा रंग?

Sun, 16 Aug 2020 02:26 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
1 of 6
सुदीक्षा भाटी - फोटो : अमर उजाला
अमेरिका में स्कॉलरशिप पर पढ़ाई कर रही बुलंदशहर की छात्रा सुदीक्षा भाटी की मौत का मामला हर रोज नया मोड़ ले रहा है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ के बाद पता चला कि सुदीक्षा रास्ते में छेड़खानी का शिकार नहीं हुई थी, बल्कि दूसरे कारणों से सड़क दुर्घटना हुई जिसमें उसकी मौत हो गई।

 
विज्ञापन

2 of 6
बच्चियों को पढ़ाती सुदीक्षा की तस्वीर और बेटी के गम में रोती मां - फोटो : अमर उजाला
रविवार को पुलिस ने बताया कि छेड़खानी की बात सुदीक्षा के परिवारवालों ने की थी। उनका आरोप था कि दो बाइक सवार लोग काफी देर से उसकी गाड़ी का पीछा कर रहे थे। परिजनों ने बाइक सवारों पर पीछा करने के साथ-साथ छेड़खानी का भी आरोप लगाया और कहा था कि उन्हीं के कारण सुदीक्षा की गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई।

 
विज्ञापन

3 of 6
सुदीक्षा की मां रोते हुए - फोटो : अमर उजाला
वहीं गिरफ्तार युवकों से पूछताछ के बाद रविवार को पुलिस ने कहा कि इस मामले में छेड़खानी की बात सामने नहीं आई है। कुछ लोग पूरी घटना को तोड़-मरोड़कर दूसरा रूप देने का प्रयास कर रहे हैं।

 

4 of 6
सुदीक्षा भाटी - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि ऐसा मालूम पड़ता है कि सुदीक्षा का शव डेरी स्केनर गांव में पहुंचने के बाद ही कुछ लोगों ने पूरे मामले को तोड़-मरोड़कर पेश करने की कोशिश की।

 
विज्ञापन

5 of 6
सुदीक्षा भाटी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने परिजनों की ओर इशारा करते हुए कहा कि चूंकि सुदीक्षा को अमेरिका में पढ़ाई करने के लिए अच्छी-खासी रकम का स्कॉलरशिप पैकेज मिला हुआ था, इसलिए उसकी मौत के बाद लोगों के मन में मुआवजा राशि की बात आई होगी, जिस कारण से पूरे मामले को नया रूप देने की कोशिश की गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गिरफ्तार आरोपी और बरामद बाइक - फोटो : अमर उजाला
बता दें गिरफ्तार युवकों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपियों ने सुदीक्षा के साथ छेड़खानी नहीं की थी। बल्कि यह दुर्घटना सड़क पर अचानक सामने आए एक ऑटो के कारण हो गई। गिरफ्तार युवकों ने बताया कि वो लोग सड़क पर जा रहे थे, इसी बीच अचानक एक ऑटो उनके सामने आ गया, जिसके कारण उन्हें इमरजेंसी ब्रेक लगाना पड़ा। इसी वजह से दु्र्घटना हुई, जिसमें सुदीक्षा की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें