पुलिस हिरासत में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन परिसर में एसएसपी संतोष कुमार सिंह, डीएम रविंद्र कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पूरे प्रकरण की जांच में छेड़छाड़ होना सामने नहीं आया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों चौधरी दीपक सोलंकी और राजमिस्त्री राजू को दबोच लिया है। आरोपियों ने बुलेट का कलर, व्हील के साथ कई बदलाव कर दिए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त कर गिरफ्तार किया है। वहीं अब डीएम ने सरकार की तरफ से मदद का आश्वासन दिया है।
सात दिन की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपियों को सीसीटीवी में कैद उनके हेलमेट नंबर और बैग समेत मौके से मिले सुराग के आधार पर गिरफ्तार किया। जांच में ये बात भी सामने आई है कि आरोपियों ने कालाआम पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल डलवाया था। वहीं फोन पर अमर उजाला से बातचीत में सुदीक्षा के चाचा सुनील भाटी ने बताया कि सही आरोपी पकड़े गए हैं।