कार के इंजन में शॉर्ट सार्किट से लगी आग। दिल्ली के धौला कुआं इलाके में सोमवार शाम एक चलती हुई करोला टोयोटा कार में आग लग गई। (सभी तस्वीरें जी.पॉल /अमर उजाला ) आग लगते ही चालक संजय चौटानी कार रोककर नीचे उतर गया। आग लगने के तुरंत बाद कार चालक ने घटना की जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने 10 मिनट में आग पर काबू पा लिया।