फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट अटेंडेंस के नाम पर वसूली के खिलाफ भड़के छात्र, तो बाउंसर्स ने दौड़ा-दौड़कर पीटा

Sun, 30 Apr 2017 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
छात्र को पीटते बाउंसर्स। - फोटो : अमर उजाला
कम उपस्थिति के नाम पर 20 से 30 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए नॉलेज पार्क स्थित एक विश्वविद्यालय के छात्रों ने जमकर हंगामा किया। वाइस चांसलर के दफ्तर के सामने हंगामा कर रहे छात्रों ने परिसर में तोड़फोड़ की तो बाउंसर से झड़प हो गई। छात्रों को बाउंसर ने दौड़ाकर पीट दिया। एक छात्र की पिटाई का वीडियो भी वायरल हो गया। हंगामे की सूचना पर सीओ अभिनंदन सिंह पुलिस के साथ पहुंचे, तब जाकर मामला शांत हुआ। शाम तक विवि प्रशासन ने छात्रों को अभिभावकों की जानकारी में परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन

2 of 6
छात्रों की पिटाई की गई।
दरअसल, विश्वविद्यालय में बी-फार्मा, एम-फार्मा, बीटेक, लॉ, बीबीए और मॉस कॉम सहित कई कोर्स की 1 मई से सेमेस्टर परीक्षा शुरू होनी है। छात्रों की कम उपस्थिति के चलते विवि प्रशासन ने छात्रों को एक निर्धारित राशि जमा कर बांड भरने के लिए कहा। बांड में कहा गया कि अगले सेमेस्टर के दौरान भी यदि 75 फीसदी उपस्थिति कम होती है तो राशि ‘स्टूडेंट वेलफेयर फंड’ में चली जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 6
sharda university protest
बांड भरने के बाद ही छात्रों को एडमिट कार्ड देने की बात हुई। इसके बाद विवि में लगभग 350 से 400 छात्र वाइस चांसलर दफ्तर के सामने एकत्र होकर प्रदर्शन करने लगे। छात्रों का आरोप है कि विवि कम उपस्थिति को ठीक करने के बदले प्रति छात्र 20 से 30 हजार रुपये की मांग कर रहा है। ऐप के जरिये उपस्थिति दर्ज कराई जाती है। इसमें भी घालमेल किया जाता है। साथ ही, कई प्रोफेसर की जब छुट्टी होती है तो न तो उपस्थिति लगती है और न क्लास चलती है। 

4 of 6
मौके पर पहुंची पुलिस।
विवि की ओर जानकारी दी गई कि हंगामा कर रहे छात्रों को बाहर से आने वाले छात्रों ने भड़काया। इस दौरान एक युवक पकड़ा गया जो अपने आप को कथित एनएसयूआई का कार्यकर्ता और एक अन्य यूनिवर्सिटी का छात्र बता रहा था। 
विज्ञापन

5 of 6
sharda university protest
विवि के संयुक्त रजिस्ट्रार का कहना है कि छात्रों में अनुशासन लाने के लिए बांड भरने की व्यवस्था बनाई गई थी। बांड के अनुसार यदि छात्र की अगले वर्ष 75 फीसदी से कम उपस्थिति होती तो राशि स्टूडेंट वेलफेयर में ली जाती। इसका उपयोग किसी ईवेंट पर छात्र खर्च किया जाता। छात्रों को कम उपस्थिति के बदले 20-30 हजार रुपये का बांड भरना होगा। छात्र यदि अगले वर्ष उपस्थिति पूरी करते हैं तो पैसा नहीं देना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
अभिनंदन सिंह, पुलिस उपाधीक्षक ग्रेटर नोएडा-1 ने बताया कि हंगामा की सूचना पर पुलिस विवि पहुंची है। छात्र के साथ मारपीट के वीडियो की जांच हो रही है। यदि कोई छात्र इसकी शिकायत देता है तो कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामला शांत हो गया है और सभी छात्रों को परीक्षा में बैठने की विवि ने इजाजत दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें