प्रशासन स्कूल में बच्चों की शिक्षा के लिए तमाम सुविधाएं दे रहा है। ऐसे में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें बच्चों को मंदिर की घंटी से पढ़ने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
2 of 5
temple
मामला गांव खटाना का प्राथमिक स्कूल मंदिर परिसर का है। दरअसल, मंदिर में आने वाले श्रद्धालु घंटे को बजाते हैं। घंटे की आवाज से पढ़ाई में व्यवधान हो रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
temple
कई बार ग्राम प्रधान और आला अधिकारियों से स्कूल और मंदिर के बीच दीवार और उसी तरफ कमरा बनवाने की मांग की है। मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जानकारी के मुताबिक, शोर की वजह से बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान हो रहा है।
4 of 5
student
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, मंदिर का गेट हमेशा खुले रहने से बच्चे लंच के समय ही घर भाग जाते हैं। प्रधान अध्यापिका ने बताया कि स्कूल में सौ से अधिक छात्र हैं। उनको लेकर दो अध्यापिकाएं हैं। यहां पांच कक्षाएं हैं। पढ़ाई के लिए मात्र दो कमरे हैं साथ ही आंगनबाड़ी भी यही हैं।
स्कूल में दो अध्यापक व तीन कमरों की आवश्यकता है। मंदिर व स्कूल के बीच दीवार लगा कर कमरों का निर्माण कराया जा सकता है ऐसा करने से पढ़ाई में कोई व्यवधान भी नही होगा। इस समस्या से ग्राम प्रधान व विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।