ठेली पटरी वालों से बदसलूकी करना बृस्पतिवार को दो पुलिसकर्मियों पर भारी
पड़ गया। ठेली लगाने वाले फल विक्रेताओं ने लैपर्ड पर तैनात दो
पुलिसकर्मियों को बृहस्पतिवार शाम को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। आरोप है कि
दोनों पुलिसकर्मियों ने एक फल विक्रेता से मारपीट की। (सभी फोटोः सौरभ पांडे/अमर उजाला, गाजियाबाद)
विज्ञापन
आतताई हुए पुलिसवालों को गरीबों ने दौड़ाकर पीटा
2 of 5
इसके बाद उसे पकड़कर थाने ले जा रहे थे। इस दौरान भीड़ के साथ फल
विक्रेताओं ने उन्हें घेर लिया और जमकर पीटा। सूचना पर मौके पर पहुंची
पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आतताई हुए पुलिसवालों को गरीबों ने दौड़ाकर पीटा
3 of 5
लोनी तिराहे पर लैपर्ड पर तैनात एचसीपी सुखपाल सिंह और कांस्टेबल संजीव
कुमार जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे थे। आरोप है कि जाम के दौरान दोनों
पुलिसकर्मियों ने फल विक्रेता शाहिद से ठेली हटाने को कहा। ठेली हटाने में
देरी होने पर दोनों ने उसकी डंडे से पिटाई कर दी।
आतताई हुए पुलिसवालों को गरीबों ने दौड़ाकर पीटा
4 of 5
विरोध करने पर पुलिसकर्मी उसे पकड़कर थाने ले जाने लगे। लोगों ने यह देखा
तो पुलिसकर्मियों को पीटा। इस दौरान पुलिसकर्मी भागने लगे तो भीड़ उनके
पीछे भागी और पत्थर भी बरसा दिए। सूचना पर भारी फोर्स मौके पर पहुंचा और
लोगों को खदेड़ दिया। दोनों पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया
गया। दोनों के सिर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं। एसओ राजकुमार यादव ने
बताया कि जांच हो रही है।
घटना से गुस्साए राशिद गेट के लोगों ने दिल्ली-सहारनपुर रोड जाम करने की
कोशिश की। जिसके बाद भारी फोर्स मौके पर पहुंचा और लोगों को शांत कराया।
सीओ लोनी ने बताया कि इलाके में पीएसी के जवानों को तैनात कर दिया है।