पत्थर बरसा रहे उपद्रिवों पर नियंत्रण के लिए घरों में घुसी पुलिस, 18 गिरफ्तार
Tue, 29 Nov 2016 02:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
सार
अंबेडकर मूर्ति हटाने पहुंची पुलिस-प्रशासनिक टीम पर हमला
पथराव-पेट्रोल बम फेंके, पांच पुलिसकर्मी घायल, आंसू गैस के गोले छोड़े, 18 गिरफ्तार, प्रशासन ने देर शाम दीवार खड़ी की
हीवो की सेक्टर-19 स्थित जमीन पर कब्जे की नीयत से दौलताबाद के लोगों ने लगा दी थी मूर्ति
हुडा इंप्लाइज वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन (हीवो) की सेक्टर-19 स्थित जमीन पर कुछ दिन पहले स्थापित की गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को शनिवार सुबह हटाने पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम पर दौलताबाद गांव वालों ने पथराव कर दिया। पथराव में पांच पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
2 of 10
- फोटो : अमर उजाला
हालात को काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। करीब डेढ़ घंटे तक चले संघर्ष के अंत में पुलिस ने घरों में घुसकर हमलावरों को काबू किया। पुलिस ने प्रशासन का विरोध करने और सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने के आरोप में 18 लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
3 of 10
- फोटो : अमर उजाला
विवादित जमीन पर कब्जा कर प्रशासन ने देर शाम दीवार खड़ी कर दी। हुडा एक्सईएन संदीप दहिया के मुताबिक, वर्ष 1998 में हीवो ने हुडा कर्मचारियों के लिए आवासीय परिसर बनाने का प्रस्ताव पास किया था। अपार्टमेंट के लिए करीब पौने चार एकड़ जमीन सेक्टर-19 स्थित दौलताबाद गांव के सामने खरीदी गई थी।
4 of 10
stone pelting in faridabad
- फोटो : अमर उजाला
2016 में हीवो की ओर से इस जमीन पर अपार्टमेंट बनाने की तैयारी शुरू की गई। आरोप है कि 25 सितंबर को कुछ लोगों ने कब्जा करने की नीयत से दौलताबाद गांव में स्थापित डॉ. अंबेडकर की मूर्ति इस जमीन पर लगा दी।
विज्ञापन
5 of 10
- फोटो : अमर उजाला
अवैध निर्माण हटाने के लिए शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे हुडा, राजस्व अधिकारी और शहर के सभी थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जैसे ही हुडा कर्मचारियों ने अवैध निर्माण हटाना शुरू किया, दौलताबाद गांव के लोग विरोध करते हुए सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन
6 of 10
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने लाठियां पटक कर उन्हें खदेड़ दिया। लोगों ने घरों की छत पर चढ़कर पुलिस पर पत्थरबाजी और पेट्रोल बम से हमले शुरू कर दिए। छतों से हो रहे पथराव के आगे पुलिस करीब आधे घंटे बेबस नजर आई।
विज्ञापन
7 of 10
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान सिर पर पत्थर लगने से एएसआई जान मोहम्मद मरणासन्न होकर गिर पड़े। साथी पुलिस वालों ने पथराव के बीच किसी तरह उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुुंचाया।
8 of 10
- फोटो : अमर उजाला
पथराव में इंस्पेक्टर कुलदीप दहिया, हवलदार रफीक, हवलदार जितेंद्र और सिपाही सुरेंद्र को गंभीर चोटें आईं, जबकि पंद्रह से अधिक पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। साईं मंदिर के पास स्थित एक इंस्टीट्यूट की छत पर चढ़कर पुलिसकर्मियों ने पत्थरबाजों पर पथराव शुरू किया, तो हमला कमजोर पड़ गया।
9 of 10
stone pelting in faridabad
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस ने गांव में घुसकर हमलावरों को काबू करना शुरू किया। घरों में छिपे बैठे हमलावरों को पुलिस ने ढूंढ-ढूंढकर निकाला। हालांकि गांव के अधिकतर लोग दूसरे रास्तों से भाग निकलने में कामयाब रहे।
मामले की जांच कराई जाएगी: सेक्टर-19 स्थित हुडा की जमीन पर प्राधिकरण को कब्जा दिलाने के लिए शनिवार सुबह 400 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। कुछ लोगों ने सरकारी काम में बाधा डाली। सरकारी कर्मचारियों पर पत्थर और पेट्रोल बम से हमला किया। छह पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आईं, 18 हमलावर गिरफ्तार किए गए हैं। केस दर्ज कराकर मामले की जांच कराई जाएगी।--हनीफ कुरैशी, पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद