फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आपके एक से ज्यादा PF अकाउंट हैं तो उन्हें ऐसे करें मर्ज, छोटी सी है प्रक्रिया, होंगे कई फायदे

Sat, 24 Feb 2018 04:54 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
epfo
अगर आपके एक से ज्यादा पीएफ अकाउंट हैं और आपको अपने पीएफ अकाउंट को लेकर कुछ परेशानी है तो ईपीएफओ ने ऐसे पीएफ खाता धारकों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है।
विज्ञापन

2 of 6
JOB office manager
ईपीएफओ ने कई पीएफ अकाउंट वाले खाता धारकों के लिए वन इंप्लाई, वन ईपीएफ अकाउंट के तहत एक सुविधा शुरू की है। अगर आपके एक से ज्यादा पीएफ अकाउंट हैं तो उन सभी खातों को एक्टिव यूनिवर्सल अकाउंट से लिंक करा सकते हैं। इसके तहत आपके सभी पुराने पीएफ खाते मौजूदा एक्टिव पीएफ अकाउंट में मर्ज (मिल) हो जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 6
EPFO
इसके तहत अगर किसी 5 या 10 पीएफ अकाउंट भी हैं तो वो अपने सभी पीएफ खाते को एक्टिव यूएएन से लिंक करा सकता है। जिसके बहुत सारे फायदे भी हैं। इससे आपका फंड तेजी से बढ़ेगा। इन खातों के लिंक ना होने के कई नुकसान भी हैं।

4 of 6
epf
आपके सभी पीएफ अकाउंट को मर्ज करने की विधिः सबसे पहले ईपीएफओ की वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाएं।  वेबसाइट खुलने पर आपको बाईं ओर ऑवर सर्विसेज टैब दिखेगा। उस टैब पर जाने के बाद आप फॉर इंप्लॉइज ऑप्शन पर क्लिक करना है। क्लिक करते ही जो पेज खुलेगा वहां आपको 'वन इंप्लॉई वन ईपीएफ अकाउंट' ऑप्शन दिखेगा। उस ऑप्शन पर क्लिक कर दें। वन इम्पलाई वन ईपीएफ अकाउंट पर क्लिक करने पर मल्टीपल पीएफ अकाउंट को कंसालिडेट करने का विंडो खुलेगा।
विज्ञापन

5 of 6
epf
क्लिक करते ही आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर करने के लिए जगह दिखेगी। इसके बाद आपको अपना एक्टिव यूएएन नंबर डालना होगा। इसके बाद आपको अपनी मौजूदा आईडी नंबर भी डालना होगा। ये डालकर सबमिट करते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी डालें आपकी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। अब ईपीएफओ आगे की प्रक्रिया करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
money
बता दें कि अपने सभी अकाउंट को मर्ज कराने का फायदा ये है कि आपको अब इन पीएफ अकाउंट का अलग अलग सेटलमेंट या ट्रांसफर नहीं कराना होगा। जब आपके अलग अलग पीएफ अकाउंट का पैसा एक अकाउंट में आ जाएगा और पीएफ फंड बड़ा हो जाएगा। इससे आपके पीएफ का पैसा तेजी से बढ़ेगा। नुकसानः अगर आपके सभी पीएफ अकाउंट अलग-अलग हैं तो पीएफ अकाउंट से पैसे निकालने में बहुत समय लगता है और बड़ी प्रक्रिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें