इस दौरान फर्नीचर, एसी समेत लाखों का अन्य सामान जल कर राख हो गए। हालांकि घटना में न तो कैश जलने की सूचना है और न ही कोई हताहत हुआ। घटना शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे की है
विज्ञापन
Pix : स्टेट बैंक में लगी आग, सब जलकर हुआ राख
2 of 6
जब फायर कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि सेक्टर-51 स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में आग लग गई है।मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल की सात गाड़ियां पहुंची और करीब दो घंटे में दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
Pix : स्टेट बैंक में लगी आग, सब जलकर हुआ राख
3 of 6
ब्रांच मैनेजर गीता सप्रा ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर लगी एटीएम मशीन और अन्य फ्लोर पर बना स्ट्रांग रूम और लॉकर बिल्कुल सुरक्षित है। फर्नीचर, एसी व अन्य सामान जल कर राख हो गए।
Pix : स्टेट बैंक में लगी आग, सब जलकर हुआ राख
4 of 6
वहीं, एफएसओ के. वर्मा का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में आग लगने का कारण शॉट सर्किट लग रहा है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है। आग लगने की वजह से बैंक का सारा काम पूरे दिन ठप पड़ा रहा है।
विज्ञापन
Pix : स्टेट बैंक में लगी आग, सब जलकर हुआ राख
5 of 6
ऐसे में बैंक पर पहुंचे ग्राहकों को काफी परेशान रहना पड़ा। ब्रांच मैनेजर गीता सप्रा का कहना है कि आग लगने की वजह से ग्राहकों को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बरौला ब्रांच भेज दिया गया था।
हालांकि वहां जाने पर ग्राहकों को परेशानी हुई। गीता सप्रा ने बताया कि शनिवार को भी ग्राहकों को बरौला ब्रांच में ही जा कर बैंक संबंधित काम निपटाना होगा। लॉकर से संबंधित कार्य ग्राहक सेक्टर-51 स्थित ब्रांच में आ कर निपटा सकते हैं। शनिवार देर शाम तक पूरी तरह से बैंक का काम सुचारू कर दिया जाएगा।