नई दिल्ली रेलवे हादसा
- फोटो : PTI
अचानक बढ़ी भीड़ और मच गई भगदड़
अधिकारियों के मुताबिक, प्लेटफार्म 16 पर प्रयागराज स्पेशल के आने की घोषणा से प्लेटफार्म 14 पर प्रयागराज एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। असमंजस में फंसे यात्री, जो प्लेटफार्म 14 पर अपनी ट्रेन में सवार नहीं हो सके, उन्होंने यह मान लिया कि उनकी ट्रेन प्लेटफार्म 16 पर आ रही है। इसके चलते अचानक भीड़ बढ़ी और भगदड़ मच गई।