फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट स्टीफंस के प्रोफेसर एलन ने नहीं की मां की हत्या, सुसाइड नोट में सामने आया सच

Tue, 22 Oct 2019 11:40 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
एलन स्टेनले - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज के गेस्ट शिक्षक एलन स्टेनले ने अपनी मां की हत्या के बाद आत्महत्या नहीं की थी। सुसाइड नोट में सामने आया है कि एलन ने मां की हत्या नहीं की थी। अब तक पुलिस मान रही थी कि प्रोफेसर ने अपनी मां की हत्या कर फिर खुदकुशी की। मां लेसी की मौत कैसे हुई ये भी एलन ने तीन पेज के सुसाइड नोट में लिखा है, जो तमिल भाषा में है। जानिए कैसे हुई एलन की मां की मौत और एलन ने असल में क्यों सुसाइड किया.....
विज्ञापन

2 of 6
एलन स्टेनले - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
सुसाइड नोट में खुलासा हुआ है कि एलन और उसकी मां ने खुदकुशी की है। इस बात की पुष्टि मलयालम भाषा में लिखे गए सुसाइड नोट से हुई है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट को हैंडराइटिंग एक्सपर्ट के पास भेजा गया है, जिससे पता चल पाएगा कि उसे किसने लिखा है। सोमवार को मां-बेटे के शव का पोस्टमार्टम कराकर एलन के बड़े भाई को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

3 of 6
एलन स्टेनले - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
एलन के बड़े भाई एयरफोर्स में डॉक्टर हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद वह दिल्ली पहुंचे। छोटे भाई व मां का शव देखकर वह बिलख पड़े। उन्होंने मीडिया से बात करने से साफ मना कर दिया। उनका कहना था कि उन पर दर्ज पारिवारिक मामले को केरल का मीडिया पिछले एक हफ्ते से उछाल रहा था और एलन व उसकी मां को केरल के कूडाथाई सीरियल मर्डर के आरोपियों की तरह बताया जा रहा था।

4 of 6
एलन स्टेनले - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
इस तरह की खबरें सोशल मीडिया व फेसबुक पर भी खूब शेयर की गई, जिससे मां-बेटे पूरी तरह से टूट चुके थे। एलन के बड़े भाई ने पुलिस को कई जानकारी साझा की। पुलिस अधिकारियों की मानें तो दर्ज केस के दोबारा जांच किए जाने से मां-बेटा तनाव में थे। पुलिस की जांच इस बात पर टिकी है कि एलन ने अपनी मां की हत्या की या फिर उसने मां को खुदकुशी करने में मदद की थी। उसकी मां के मुंह में कपड़ा ठूंसा था। इसलिए शक है कि उसने अपनी मां की हत्या की है। जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेंद्र सिंह सागर का कहना है कि फोरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

5 of 6
एलन स्टेनले - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
सुसाइड नोट में मानसिक रूप से टूटने की बात लिखी है 
मलयालम भाषा में लिखे तीन पेज के सुसाइड नोट में जिक्र है कि कानूनी लड़ाई से मां-बेटा मानसिक तौर पर टूट चुके हैं। समाचार पत्र व सोशल मीडिया पर प्रचारित किए जाने वाली बातों से वह बदनामी महसूस कर रहे हैं। वह इस मामले में बेकसूर हैं, लेकिन जिस तरह से इस मामले को उछाला जा रहा है उससे वह अपमानित महसूस कर रहे हैं। कुछ दिन पहले एलन ने सोशल मीडिया पर ऐसी बातों का जवाब देते हुए कहा था कि वह बेकसूर हैं। यदि उन्हें ज्यादा परेशान किया तो वह खुदकुशी कर लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एलन स्टेनले - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
नए सिरे से जीवन जीने लेसी दिल्ली शिफ्ट हुई थी
पूछताछ और जांच में खुलासा हुआ कि लेसी नए सिरे से जीवन जीने के लिए दिल्ली शिफ्ट हुई थी। एलन दो साल से किराए पर रह रहे थे और उनकी मां सात माह पहले दिल्ली आई थी। एलन ने सेंट स्टीफंस कॉलेज से स्नातक करने के बाद हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री हासिल की। एक साल पहले वह सेंट स्टीफंस कॉलेज से जुड़े थे और आईआईटी दिल्ली से पीएचडी भी कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें