फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की हत्या कर खुदकुशी करने वाले प्रोफेसर स्वभाव से थे बहुत शांत, सहयोगियों ने खोला बड़ा राज

Tue, 22 Oct 2019 10:21 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रोफेसर एलन - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध सेंट स्टीफंस कॉलेज के गेस्ट शिक्षक एलन स्टेनले की आत्महत्या को लेकर उनके सहयोगी सकते में हैं। वह यह मान ही नहीं रहे हैं कि कैसे एक शांत प्रवृत्ति का व्यक्ति ऐसा कदम उठा सकता है। कुछ अन्य सहयोगियों ने एलन के बारे में कुछ ऐसी बातें बताई हैं जो काफी चौंकाने वाली हैं....
विज्ञापन

2 of 5
सेंट स्टीफंस के प्रोफेसर ने मां की हत्या कर किया सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि कुछ सहयोगियों को इस बात की जानकारी थी कि वह काफी समय से तनाव से जूझ रहे थे, लेकिन वह अपनी मानसिक स्थिति का ज्यादा लोगों पता नहीं चलने देते थे। कॉलेज में उनके सीनियर बताते हैं कि वह अपने साथ के शिक्षकों से ही बात करते थे। सीनियर से ज्यादा बात करने में हिचकते थे।
विज्ञापन

3 of 5
प्रोफेसर ने की मां की हत्या - फोटो : Social Media
सोमवार को डीयू समेत उनके कॉलेज में इस घटना की चर्चा होती रही। कॉलेज शिक्षक उनके ऐसा कदम उठाने से हैरान थे। वहीं, ज्यादातर शिक्षक इस घटना के बारे में बात करने से भी बचते दिखे।

4 of 5
प्रोफेसर एलन स्टेनल - फोटो : अमर उजाला
एक सीनियर शिक्षक ने बताया कि उन्हें समाचार पत्र से एलन के आत्महत्या करने की जानकारी मिली। उन्हें अन्य शिक्षकों से बात करके पता चला कि उनके तनाव में रहने की जानकारी कुछ शिक्षकों को थी। शिक्षक बताते हैं कि एलन काफी नेक, शांत और मिलनसार थे। ज्यादा किसी के मामलों में पड़ना उन्हें पंसद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रोफेसर एलन स्टेनल - फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि रविवार को एलन का शव रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर मिला था, जबकि उनकी मां का शव रानीबाग के आशियाना अपार्टमेंट में मिला। पुलिस का कहना है कि एलन ने अपनी मां की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें