फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक ने आठ को कुचला, तीन की मौत पांच घायल

विज्ञापन
1 of 6
जेवर खुर्जा रोड पर शुक्रवार शाम को बंकापुर गांव में आबादी के बीच तेज रफ्तार ट्रक ने आठ लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना के बाद नाराज ग्रामीणों ने जेवर-खुर्जा रोड पर जाम लगा दिया। (सभी फोटो: ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा)
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक ने आठ को कुचला, तीन की मौत पांच घायल

2 of 6
ग्रामीणों ने करीब घंटे भर बाद पहुंचे पुलिसकर्मियों की पिटाई कर उनकी जीप में आग लगा दी। हंगामे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में फोर्स के साथ पहुंचे आला अधिकारियों ने मुश्किल से हालात पर काबू पाया। जेवर खुर्जा रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया। हादसे के बाद भागने के चक्कर में तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े छह लोगों को अपनी चपेट में लेता हुआ दो मकानों में जा घुसा। हादसे में मुकेश निवासी बलीपुरा, बुलंदशहर (24) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक ने आठ को कुचला, तीन की मौत पांच घायल

3 of 6
वहीं, मुकेश का साथी सोनू पुत्र सतीश हादसे में घायल हो गया। मुकेश व सोनू दोनों बाइक से जेवर से बुलंदशहर लौट रहे थे। जिन्हें सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद घबराए ट्रक चालक ने भागने के चक्कर में सड़क किनारे जा रहे द्रोपा पत्नी सुरजा (55 वर्ष), आनुक (8 वर्ष) शिवकुमार (35 वर्ष) निवासी बंकापुर को कुचल कर राजपाल व हरकेश के मकान में जा घुसा।

तेज रफ्तार ट्रक ने आठ को कुचला, तीन की मौत पांच घायल

4 of 6
जिसमें द्रोपा व आनुक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ड्राइवर भी हादसे में बुरी तरह घायल हो गया। सभी घायलों को लोगों ने जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक ने आठ को कुचला, तीन की मौत पांच घायल

5 of 6
घटना के बाद पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई सुविधा न मिलने पर नाराज लोगों ने जेवर खुर्जा मार्ग पर जाम लगा दिया। शाम पांच बजे की घटना के बाद लोगों ने एक घंटे तक पुलिस व एंबुलेंस का इंतजार किया लेकिन नही पहुंचने पर घायलों को अस्पताल भेजने के बाद खुर्जा जेवर मार्ग पर जाम लगा दिया। घटना के तुरंत बाद ही ग्रामीणों ने जेवर थाना के सीयूजी नंबर पर फोन कर सूचना दी। साथ ही एंबुलेंस की मदद भी मांगी। घटना के डेढ़ घंटे बाद तक पुलिस मौके पर नही पहुंची। बाद में पहुंची पुलिस को लोगों के गुस्सा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक ने आठ को कुचला, तीन की मौत पांच घायल

6 of 6
घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस के साथ मारपीट कर दी और पुलिस को मिली नई जीप को आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद हालात और खराब हो गए। प्रशासन ने आनन-फानन में दर्जनों थानों की पुलिस को घटना स्थल पर लगा दिया। घटना के बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने 108 पर एंबुलेंस के लिए कह दिया। लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस न पहुंचने पर लोगों ने जेवर कैलाश अस्पताल से मदद मांगी। जिसके बाद कैलाश अस्पताल की एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भेजा गया, लेकिन तब तक तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें