virus mobile
एयरटेल या आईसीआईसीआई से लीक हुआ है डाटा : एसपी
यूपी एसटीएफ के साइबर विशेषज्ञ एसपी डॉ. त्रिवेणी सिंह के अनुसार एयरटेल व आईसीआईसीआई बैंक संयोजन के खातों से रकम निकलने के कई मामले पूरे प्रदेश से सामने आ रहे हैं। तेजी से बढ़ रहे मामलों से आशंका है कि उपभोक्ताओं का डाटा एयरटेल व आईसीआईसीआई बैंक से लीक हुआ है। इसके बिना हैकर को नहीं पता हो सकता कि किस बैंक खाते में एयरटेल का नंबर जुड़ा है।
कैसे बचें :
- अपना बैंक खाता नंबर व अन्य गोपनीय डिटेल किसी को न बताएं।
- मोबाइल पर आने वाला कोई भी मैसेज किसी के बोलने पर फॉरवर्ड न करें। विशेष तौर पर 121 नंबर पर। इसके बिना खाते में सेंध लगाना मुश्किल है।
- मोबाइल से अगर 30 मिनट से ज्यादा देरी तक नेटवर्क गायब रहता है तो तुरंत अपने टेलिकॉम ऑपरेटर और बैंक से संपर्क करें।
- संदेह होने पर तुरंत अपने बैंक खाते व डेबिट कार्ड से सभी तरह की ट्रांजैक्शन बंद कराएं।
- किसी तरह की धोखाधड़ी होने पर पुलिस की साइबर क्राइम शाखा और संबंधित थाने में शिकायत दें।