दिल्ली के रोहिणी स्थित प्रेमनगर में रविवार शाम को एक पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने छह साल के बच्चे पर जानलेवा हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे के कान को काट दिया और शरीर के अन्य हिस्से को भी बुरी तरह नोंच दिया। पड़ोसियों ने बच्चे को कुत्ते से बचाया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने कुत्ते के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।