सोमवार सुबह वह अपनी बहन व मां से नशा करने के लिए रुपये मांग रहा था। मना करने पर आरोपी आग बबूला हो गया। उसने चाकू उठाकर मां कांता के सामने ही अश्विनी पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया।
मां के शोर मचाने पर पहली मंजिल से दिलीप उतरकर आया और उसने बहन को बचाने का प्रयास किया। आरोपी ने अपने भाई पर भी चाकू से हमला कर दिया। दिलीप के सीने के पास चाकू लगी।
शोर शराबा सुनकर आए लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। अश्विनी और दिलीप को माता चनन देवी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अश्विनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं दिलीप का इलाज जारी है।
पुलिस ने हत्या व भाई पर चाकू से हमला करने का मामला दर्ज कर आरोपी लतिंदर को गिरफ्तार कर लिया है। विकासपुरी थाना पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।