फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा बहन का भाई बना कसाई, नशा करने से रोका तो दिया इस दर्दनाक वारदात को अंजाम

Wed, 25 Apr 2018 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
tears
विज्ञापन

पश्चिम दिल्ली के विकासपुरी इलाके में रिश्तों का कत्ल करते हुए एक भाई ने अपनी बहन की 84 साल की मां के सामने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृतका की शिनाख्त अश्विनी (59) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


वारदात के दौरान आरोपी लतिंदर (33) अपनी बहन व मां से नशा करने के लिए रुपये मांग रहा था। रुपये न देने पर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। बहन को बचाने आए बड़े भाई दिलीप (42) पर भी आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया।

घायल होने के बाद दिलीप को चनन देवी अस्पताल में भर्ती कराया गया। विकासपुरी थाना पुलिस ने आरोपी लतिंदर को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अश्विनी अपने परिवार के साथ एस-3/165, विकासपुरी में रहती थी। इसके परिवार में मां कांता, तीन बहनें दो भाई दिलीप और लतिंदर हैं।

अश्विनी शादी के एक साल बाद ही विधवा होने पर अपने मायके मां व भाई-बहनों के साथ रहने लगी थी। जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि लतिंदर नशे का आदी है।

विज्ञापन

ऐसे घटी घटना

सोमवार सुबह वह अपनी बहन व मां से नशा करने के लिए रुपये मांग रहा था। मना करने पर आरोपी आग बबूला हो गया। उसने चाकू उठाकर मां कांता के सामने ही अश्विनी पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया।

मां के शोर मचाने पर  पहली मंजिल से दिलीप उतरकर आया और उसने बहन को बचाने का प्रयास किया। आरोपी ने अपने भाई पर भी चाकू से हमला कर दिया। दिलीप के सीने के पास चाकू लगी।

शोर शराबा सुनकर आए लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। अश्विनी और दिलीप को माता चनन देवी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अश्विनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं दिलीप का इलाज जारी है।

पुलिस ने हत्या व भाई पर चाकू से हमला करने का मामला दर्ज कर आरोपी लतिंदर को गिरफ्तार कर लिया है। विकासपुरी थाना पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें