जहर खाने के चलते सिंगर सपना चौधरी कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं, जिससे उनके लाखों फैंस काफी चिंतित हैं लेकिन आज ऐसी खबर आई है जिसने उनके लाखों फैंस को खुश कर दिया है।
विज्ञापन
2 of 10
sapna chaudhary
हरियाणवी गायिका एवं डांसर सपना की हालत में सुधार हुआ है जिसके बाद बुधवार देर शाम ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। कुछ जांच रिपोर्ट आनी थी, उसके बाद उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं गुड़गांव की महिला थाना पुलिस ने सपना के बयान दर्ज कर लिए हैं। आत्महत्या का प्रयास किए जाने के बाद से पुलिस को उसके बयान दर्ज करने का इंतजार था।
विज्ञापन
3 of 10
sapna chaudhary
सपना के डिस्चार्ज होने की बात की पुष्टि खुद उनके सबसे खास और करीबी कदम सिंह बाणिया ने की है। कदम सिंह सपना के ड्राइवर हैं और उन्हें सपना के सबसे करीबी बताया जाता है। बता दें कि रागिनी गीत के एक मामले में एससी एसटी एक्ट के तहत गुड़गांव में केस दर्ज होने के बाद से सपना चौधरी पर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा था।
4 of 10
sapna chaudhary
सोशल मीडिया पर उसके खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी होने से आहत होने पर उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
5 of 10
sapna chaudhary
वह दिल्ली के नजफगढ़ के एक अस्पताल में उपचाराधीन थीं। मंगलवार की शाम उसे आईसीयू से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया था और वहीं से फिर उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया।
विज्ञापन
6 of 10
सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
आज सपना अपने नजफगढ़ वाले घर में ही हैं।
विज्ञापन
7 of 10
सपना चौधरी
- फोटो : सपना के फेसबुक से
उधर, सपना का कहना है कि अपने खिलाफ गलत जानकारी सोशल मीडिया पर फैलाए जाने से वह अधिक आहत हुई हैं, जिस कारण उसे आत्महत्या जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
8 of 10
सपना चौधरी
सपना ने कहा कि ऐसा करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कदम उठाए, ताकि वह महिला सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली हरकत फिर न कर सके।
9 of 10
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, गुड़गांव की एसीपी मुख्यालय धारणा यादव का कहना है कि महिला पुलिस ने सपना के बयान दर्ज किए हैं।