फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moose Wala Murder: सिद्धू हत्याकांड में नया मोड़, महाकाल ने इस शूटर को दी थी काम पूरा करने की जिम्मेदारी, साए की तरह करता था पीछा

Sat, 11 Jun 2022 03:11 AM IST
आकाश दुबे पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Sidhu Moose Wala murder Case - फोटो : अमर उजाला
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने के निर्देश तिहाड़ में करीब आठ महीने पहले दिए थे। उसने अपने भांजे सचिन बिश्रोई व छोटे भाई अनमोल को सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने को कहा था। उस वक्त सचिन तिहाड़ जेल में बंद था, जबकि भाई मुलाकात करने पहुंचा था। जेल से बाहर निकलने पर सचिन ने अनमोल के साथ मिलकर शूटरों का इंतजाम किया और सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने कर सुपारी दी। हालांकि लॉरेंस बिश्रोई पूछताछ में यही बता रहा है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या सचिन बिश्रोई ने करवाई है। वह गायक मूसेवाला की हत्या पूरी जिम्मेदारी सचिन बिश्रोई पर डाल रहा है। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने आठ शूटरों के फोटो जारी किए हैं। सचिन व इन शूटरों को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस की कई टीमें पंजाब, हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

2 of 5
Sidhu Moose Wala murder Case - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्पेशल सेल ने महराष्ट्र पुलिस के साथ पुणे से जिस गैंगस्टर सिद्देश हीरामन कांबले उर्फ महाकाल को गिरफ्तार किया है, उसके शूटर साथी की पहचान हो गई है। शूटर साथी का नाम संतोष जादव है और वह पुणे का रहने वाला है। वह लॉरेंस बिश्रोई गिरोह का शार्पशूटर है।
विज्ञापन

3 of 5
Lawrence Bishnoi - फोटो : अमर उजाला
स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने दावा किया है कि सचिन ने महाकाल को सिद्धू मूसेवाला की करने के लिए बोला था। इस पर महाकाल ने मना कर दिया था। महाकाल ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए संतोष जादव का बोला था। बताया जा रहा है कि संतोष जादव रेकी करने पंजाब गया था और वह सिद्धू मूसेवाला की हत्या की वारदात में शामिल रहा है।

4 of 5
लॉरेंस विश्नोई - फोटो : अमर उजाला
दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या में संभावित आठ शूटरों की सूची जारी की है। इस सूची में संतोष जादव का भी नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिद्धू मूसेवाला और उनके पिता बलकौर सिंह। - फोटो : instagram
साथ ही सूची में कुस्सा तरणतारण, पंजाब निवासी मनप्रीत सिंह मन्नू, जौरा, तरणतारण पंजाब निवासी जगरूप सिंह रूपा, भटिंडा, पंजाब निवासी हरकमल उर्फ रानू, सिसाना सोनीपत, हरियाणा निवासी प्रियवृत व मंजीत उर्फ भोलू, पूणे, महाराष्ट्र निवासी सौरव उर्फ महाकाल और सीकर राजस्थान निवासी सुभाष शूटरों के नाम हैं। स्पेशल सेल के अधिकारी ने बताया कि इन शूटरों को व उनको पनाह देने वालों का पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस की पूरी स्पेशल सेल उत्तर भारत में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें