स्वतंत्रदेव सिंह के साथ श्रीकांत त्यागी
- फोटो : अमर उजाला
सांसद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज की घटना के लिए मैं शर्मिंंदा हूं। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एक्शन हो, इसके लिए मैं सीएम योगी और गृह मंत्रालय से शिकायत करूंगा। जनता की इस लड़ाई में, मैं उनके साथ हूं। वहीं सोसायटी के लिए लोगों का कहना है कि श्रीकांत त्यागी द्वारा करीब 15 गुंडे यहां भेजे गए थे। पुलिस ने उन गुंडों को गिरफ्तार करने की जगह उन्हें यहां से भागने में उनकी मदद की। आक्रोशित लोगों ने मौके पर मौजूद पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं पुलिस का कहना है कि जो लोग सोसायटी में घुसे थे, उनमें से छह को हिरासत में लिया गया है और बाकियों की तलाश की जा रही है।