फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather : आज से करवट लेगा दिल्ली का मौसम: बढ़ेगा उमस भरी गर्मी का सितम

Mon, 08 Aug 2022 02:21 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
राजधानी में रविवार को भी मौसम मेहरबान रहा। इस कड़ी में बारिश की फुहारों की बीच पारा लुढ़क कर सामान्य से पांच कम 29.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो कि बीते नौ सालों में सबसे कम रहा। इससे पहले साल 2013 में अधिकतम पारा 30 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार से मौसम करवट लेगा व अगले एक सप्ताह तक आसमान साफ रहने के साथ उमस भरी गर्मी का सितम बढ़ेगा। 
 
विज्ञापन

2 of 5
दिल्ली में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने रविवार के लिए बारिश की संभावना जताई थी। ऐसे में सुबह से ही दिल्ली में हल्की फुहारों का दौर जारी रहा। दिल्ली के आधिकारिक मानक केंद्र सफदरजंग पर 2.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे अधिक बारिश 33.3 मिमी पालम में रिकॉर्ड की गई। वहीं, आयानगर और पूसा में 22 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। दोपहर तक हल्की फुहारें दर्ज हुई व शाम तक हल्की धूप निकल गई। 
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ पारा चढ़ेगा व अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 

 

4 of 5
दिल्ली में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, मानसूनी गर्त मध्य भारत में पहुंचने के कारण उत्तरी भारत में बारिश की संभावना कम है। ऐसे में अगले सप्ताह भर तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश की आसार नहीं हैं। हालांकि, पूर्वी दिशा से आने वाली हवाओं के कारण वातावरण में नमी का स्तर अधिक रहेगा। इसको देखते हुए  मौसम साफ रहने के साथ धूप निकलेगी और उमस बढे़गी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
अधिकतम तापमान-33 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम तापमान- 26 डिग्री सेल्सियस 
सूर्यास्त का समय: 7:07 बजे
सूर्योदय का समय: 5:47 बजे
-आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। तेज धूप निकलने की संभावना अधिक है। हवा में नमी का स्तर अधिक रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें