फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो आज जिंदा होती श्रद्धा: दो साल पहले भांप लिए थे आफताब के इरादे, पिटाई और उसके अफेयर पर भी चुप रही क्योंकि...

Fri, 18 Nov 2022 06:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
श्रद्धा के दोस्त द्वारा साझा फोटो में साफ देखे जा सकते हैं चोटों के निशान - फोटो : अमर उजाला
बहुचर्चित श्रद्धा हत्याकांड में श्रद्धा के दोस्त राहुल राय ने खुलासा किया है कि मुंबई में 2020 में आफताब ने श्रद्धा को बुरी तरह पीटा था। तब उन्होंने थाने जाकर मामले की एफआईआर दर्ज कराने में श्रद्धा की मदद भी की थी। मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए आफताब को हिरासत में लेने का सुझाव दिया था, लेकिन श्रद्धा ने कहा था कि रिलेशनशिप में ऐसी चीजें होती हैं। वहीं अगले दिन पुलिस ने उसे पुलिस थाने भी बुलाया था। जहां श्रद्धा ने आशंका जताई थी कि वह डरती है कि आफताब उसे मार डालेगा, क्योंकि वह पहले भी उसे मारने की कोशिश कर चुका है और उसे कई बार पीटा भी है।
विज्ञापन

2 of 10
श्रद्धा का दोस्त राहुल राय - फोटो : ani
श्रद्धा ने मुंबई पुलिस को आफताब के ड्रग्स लेने की बताई थी बात
शिकायत में श्रद्धा ने पुलिस को ये भी बताया था कि आफताब ने उसे घर में बंद कर दिया था और उसके दूसरे अफेयर है और कई लड़कियों से बात करता है। उसने ये भी बताया था कि आफताब ड्रग्स लेता है। राहुल के मुताबिक, फिर से उससे संपर्क करने की कोशिश की तो उसने कहा कि चिंता मत करो, ऐसी चीजें होती हैं। इसके बाद राहुल का श्रद्धा से संपर्क नहीं हुआ।
विज्ञापन

3 of 10
मृतका श्रद्धा और हत्यारोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
23 नवंबर 2020 में श्रद्धा ने दोस्तों के साथ आफताब के खिलाफ दर्ज कराई थी शिकायत
पुलिस जांच में ये बातसामने आई है 23 नवंबर 2020 को आफताब ने श्रद्धा की जान लेने की कोशिश की थी। श्रद्धा ने अपने दोस्तों के साथ मुंबई के नालासोपारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। 

4 of 10
आरोपी आफताब - फोटो : सोशल मीडिया
आफताब के गिड़गिड़ाने पर श्रद्धा ने उसे कर दिया था माफ
पुलिस में शिकायत के बाद आफताब ने श्रद्धा से कहा मैं सुसाइड कर लूंगा, जिसके बाद मामला सुलझ गया था और श्रद्धा ने उसे माफ कर दिया था। 
विज्ञापन

5 of 10
हत्यारोपी आफताब और मृतका श्रद्धा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
सूत्रों के मुताबिक, आफताब न सिर्फ ड्रग लेता था, बल्कि ड्रग डीलिंग में भी करता था। दिल्ली पुलिस अब नालासोपारा पुलिस स्टेशन जाकर छानबीन करेगी।
विज्ञापन

6 of 10
श्रद्धा के चेहरे पर चोटों के निशान - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धा के दोस्त द्वारा साझा की गईं फोटो में साफ दिख रहे चोट के निशान
नवंबर 2020 से जुड़े वाकये को लेकर श्रद्धा के दोस्त ने फोटो शेयर किये हैं, उसमें श्रद्धा के चेहरे पर चोट के निशान साफ देखे जा सकते हैं। दावा किया है आरोपी आफताब श्रद्धा के साथ अक्सर मारपीट करता था। जब भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव होता था आफताब उसको बुरी तरह से पीटता था। दावा किया जा रहा है कि 2020 में किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था तब भी आफताब ने श्रद्धा के साथ जमकर मारपीट की थी जिसमें श्रद्धा को कई जगह चोट आई थी।
विज्ञापन

7 of 10
मृतका श्रद्धा वाकर और हत्यारोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धा ने नालासोपारा के एक अस्पताल में कंधों-पीठ का कराया था इलाज
विरार के नालासोपारा स्थित ओजोन मल्टीस्पेशिएलिटी हॉस्पिटल में श्रद्धा ने 2020 में इलाज कराया था। डॉ. एसपी शिंदे ने बताया की कंधों और पीठ में तेज दर्द के बाद श्रद्धा यहां भर्ती हुई थी। उसने कारण नहीं बताया था। हालांकि उसके साथ आफताब भी था। श्रद्धा के परिवार से कोई नहीं आया था।

8 of 10
Shraddha Murder Case - फोटो : अमर उजाला
आफताब की बढ़ी पांच दिन रिमांड
कोर्ट ने पांच दिनों के लिए आफताब की कस्टडी बढ़ा दी है। वहीं पेश के दौरान कोर्ट के बाहर वकीलों ने जमकर हंगामा किया। वकीलों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। वकीलों की मांग थी कि आफताब को मौत की सजा दी जाए। वकीलों ने जमकर आरोपी के लिए फांसी की मांग को लेकर नारेबाजी की। 

9 of 10
Shraddha walker murder case - फोटो : अमर उजाला/एएनआई
श्रद्धा हत्याकांड में हुई बद्री की एंट्री
बद्री नाम के युवक ने ही श्रद्धा व आफताब को छतरपुर, महरौली में किराए पर फ्लैट दिलाया था। ये उसके जरिए ही दिल्ली पहुंचे थे। आफताब की गिरफ्तारी के बाद से बद्री गायब है। दक्षिण जिला पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश करने के लिए दिल्ली, एनसीआर व यूपी में दबिश दे रही हैं। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का मानना है कि श्रद्धा हत्याकांड में बद्री अहम गवाह हो सकता है। 
विज्ञापन

10 of 10
Shraddha Murder case - फोटो : अमर उजाला
15 दिन पहले ही उसने परिवार वालों के साथ मिलकर नए घर में सामान किया था शिफ्ट
श्रद्धा का कत्ल करने के बाद आफताब मुंबई भी पहुंचा था और करीब 15 दिन पहले ही उसने परिवार वालों के साथ मिलकर सामान नए घर में शिफ्ट किया। उसे पता था कि अगर पकड़ा गया, तो सब परिवार को ढूंढेंगे। यह भी खुलासा हुआ है कि शव को काटते-काटते थक गया, तो खाना खाया, बीयर पी, फिर वेब सीरीज देखकर चैन से सो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें