फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म होगा चोर-पुलिस का खेल: श्रद्धा हत्याकांड के हर राज से पर्दा उठाएगी 50 सवालों की सूची, अब आफताब उगलेगा सच

Tue, 22 Nov 2022 06:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
Shraddha Murder Case - फोटो : अमर उजाला
अदालत ने लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की बेरहमी से हत्या करने के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की पुलिस हिरासत चार दिनों के लिए बढ़ा दी। आरोपी का कल नार्को टेस्ट करवाया जाएगा, इसके लिए पुलिस ने सवालों की सूची तैयार की है। मंगलवार को साकेत अदालत स्थित मैट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अविरल शुक्ला के समक्ष आरोपी को सुरक्षा कारणों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जानी है और अभी मृतका के शव के पूरे हिस्से बरामद नहीं हुए है और उन्हें बरामद करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस आरोपी के बताए गए स्थानों पर शव के टुकड़ों को बरामद करने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन

2 of 12
Shraddha Murder case - फोटो : File Photo
आरोपी आफताब बोला- मैं पुलिस को बता चुका सबकुछ
सुनवाई के दौरान पूनावाला ने कोर्ट को बताया कि अचानक उकसाने और गुस्से में आकर उसने श्रद्धा की हत्या कर दी थी। उसने कहा कि घटना को हुए कई महीने हो चुके हैं वह घटनाओं की एक स्पष्ट श्रृंखला प्रदान करने में असमर्थ है और इसलिए उसके बयानों में एकरूपता नहीं है। आरोपी ने कहा कि मैं पुलिस को सबकुछ बता चुका हूं। अब घटना को याद करने में मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन

3 of 12
मृतका श्रद्धा - फोटो : फाइल फोटो
आरोपी के वकील ने कोर्ट में आफताब से मिलने की लगाई अर्जी
वहीं आरोपी के वकील अविनाश ने कोर्ट में आफताब से मिलने की अर्जी लगाई है। उन्होंने कहा कि जब से आफताब की गिरफ्तारी हुई है उससे किसी को मिले नहीं दिया गया। अदालत ने उनके आवेदन को स्वीकार कर आफताब से पुलिस हिरासत में मिलने की मंजूरी उन्हें प्रदान कर दी।

4 of 12
मृतका श्रद्धा - फोटो : सोशल मीडिया
अविनाश ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जहां श्रद्धा के टुकड़े फेंके आफताब ने पुलिस को उस तालाब का स्केच बनाकर दिया है। आफताब का नार्को टेस्ट रोहिणी के डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में किया जाएगा। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने 50 सवालों की लिस्ट तैयार की है।
विज्ञापन

5 of 12
श्रद्धा वालकर - फोटो : फाइल फोटो
आरोपी आफताब ने गुरुग्राम में फेंके थे आरी व ब्लेड
आपको बता दें कि देश को हिला देने वाले श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला ने सबूतों को सोची-समझी साजिश के तहत खत्म किया है। उसने श्रद्धा के शव के टुकड़े करने में इस्तेमाल किए गए औजारों को इस तरह फेंका कि पुलिस बाद में ढूंढ न सके।
विज्ञापन

6 of 12
आरोपी आफताब - फोटो : सोशल मीडिया
आरोपी ने आरी व ब्लेड को गुरुग्राम में डीएलएफ के पास जंगल में फेंका था। इसके अलावा चापड़ को उसने छत्तरपुर में 100 फुटा रोड पर कूड़े के खत्ते में फेंका था। दूसरी तरफ आफताब गुरुग्राम स्थित जिस कॉल सेंटर में नौकरी करता था, वहां अब वर्क फ्रॉम होम कर दिया गया है।
विज्ञापन

7 of 12
आरोपी आफताब और मृतका श्रद्धा - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी आफताब ने बताया कि उसने आरी व ब्लेड को गुरुग्राम में फेंका था। ऐसे में पुलिस आरोपी को लेकर दो दिन गुरुग्राम के जंगल में तलाशी अभियान चला चुकी है, लेकिन पुलिस को कुछ नहीं मिला। आरोपी श्रद्धा के शव के टुकड़े करने के लिए महरौली बाजार से धारदार वाले तीन ब्लेड खरीदकर आया था। 

8 of 12
श्रद्धा का हत्यारोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम में एक-दो दिन बाद फिर तलाशी अभियान चलाया जाएगा। आरोपी ने बताया कि वह कॉल सेंटर में नौकरी के लिए मेट्रो से जाता था। जिस दिन वह ऑरी व ब्लेड को ले गया था, उस दिन वह प्राइवेट कार से लिफ्ट लेकर गुरुग्राम गया था। 

9 of 12
श्रद्धा हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला
महरौली-गुरुग्राम रोड पर पैसे लेकर लिफ्ट देने वाली गाड़ियां चलती हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, छत्तरपुर में 100 फुटा रोड पर कूड़े के बड़े-बड़े ड्रम रखे हैं। उसने चापड़ को इन ड्रमों में फेंका था। दूसरी तरफ आफताब जिस कॉल सेंटर में नौकरी करता था वहां वर्क फ्रॉम होम कर दिया गया है। 

10 of 12
महरौली के जंगल में मौजूद पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला
कॉल सेंटर में पुलिस कई बार जा चुकी है और उसके सहकर्मियों के बयान दर्ज किए हैं। कॉल सेंटर प्रशासन का कहना है कि पुलिस रोज-रोज आ रही है। इस कारण सेंटर में वर्क फ्रॉम होम कर दिया गया है।

11 of 12
आरोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
घटना के खुलासे के लिए बनाई सलाहकार टीम
श्रद्धा हत्याकांड हाई-प्रोफाइल हो गया है। ऐसे में पुलिस इस केस की जांच में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। इस बात को ध्यान देखते हुए दिल्ली पुलिस की एसीपी रमन लांबा की देखरेख में तेजतर्रार चार इंस्पेक्टर की सलाहकार टीम बनाई गई है। ये टीम पूरे केस पर नजर रखे हुए है और महरौली पुलिस को लगातार सलाह दे रही है। 
विज्ञापन

12 of 12
श्रद्धा के चेहरे पर चोटों के निशान - फोटो : अमर उजाला
सलाहकार टीम की मदद से केस में हर एंगल से जांच की जा रही है। एसीपी रमन लांबा कुछ समय पहले तक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की आईएफएसओ में तैनात थे। हाल ही में उनका तबादला द्वारका जिले में किया गया है। उन्हें श्रद्धा हत्याकांड में सलाह देने के लिए दक्षिण जिला बुलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें