फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Case: श्रद्धा हत्याकांड के तार गुजरात से जुड़े, सूरत से उठाया गया फैसल मोमिन, जानें कौन है ये शख्स

Mon, 28 Nov 2022 01:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Shraddha Murder Case - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धा हत्याकांड में जैसे-जैसे पुलिस की जांच बढ़ती जा रहा है वैसे-वैसे नए खुलासे से हो रहे हैं। इस केस से संबंधित सोमवार को एक बड़ा खुलासा है। पुलिस को आफताब का ड्रग्स कनेक्शन मिला है। सूरत पुलिस ने आफताब के दोस्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक की पहचान फैसल मोमिन के तौर पर हुई है और ये ड्रग्स पैडेलर बताया जा रहा है। इसे मुंबई से उठाया गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
श्रद्धा का हत्यारोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस ने गुजरात पुलिस से संपर्क साधा है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से खबर है कि उन्होंने इस आरोपी से जुड़ी जानकारी गुजरात पुलिस से मांगी है। सूरत में पकड़े गए चार किलो ड्रग्स मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी मुंबई से हुई है। अब पुलिस यह पता करने में जुटी है कि फैसल मोमिन कब से आफताब के संपर्क में था और किस तरह से संपर्क में बना हुआ था। 
विज्ञापन

कॉल डिटेल से खुलेंगे मोमिन-आफताब के राज
सूत्रों से पता चला है कि फैसल मोमिन मुंबई के वसई इलाके में रहता है। यह वही इलाका है जहां आफताब दिल्ली में शिफ्ट होने से पहले रहा करता था। अब पुलिस इसकी कॉल डिटेल मंगवा कर इस बात की जांच करेगी कि यह दोनों एक दूसरे को जानते हैं कि नहीं। 

4 of 5
श्रद्धा और हत्यारोपी आफताब - फोटो : फाइल फोटो
आज पूरा हो जाएगा आफताब का पॉलीग्राफी टेस्ट
दिल्ली पुलिस आफताब को लेकर रोहिणी के एफएसएल ऑफिस पहुंची हुई। यहां उसका बचा हुआ पॉलीग्राफी टेस्ट चल रहा है। बताया जा रहा है कि आज पुलिस उससे 30 सवालों के जवाब तलाशने में जुटी हुई है। इसमें सबसे अहम श्रद्धा के मोबाइल फोन के बारे में पता लगाना है कि आखिर उसने इसे कहां ठिकाना लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लॉकअप में बंद आफताब - फोटो : वीडियो ग्रैब
पांच दिसंबर को हो सकता है नार्को
साकेत कोर्ट ने पॉलीग्राफी टेस्ट व नार्को कराने के लिए 28, 29 नवंबर और पांच दिसंबर तारीखें दी हैं। ऐसे में बहुत मुमकिन है कि पांच दिसंबर को आफताब का नार्को टेस्ट करा लिया जाएगा। आफताब इसके लिए पहले ही हामी में दे चुका है तो कोई अड़ने आने की संभावना नही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें