फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीखेज खुलासा: चेहरा-हाथों की कलाई और उंगलियों को फेंकने से पहले जलाया था, बरामद केवल ये अंग आ रहा पहचान में

Wed, 16 Nov 2022 12:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
आरोपी आफताब - फोटो : सोशल मीडिया
श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (28) ने सनसनीखेज खुलासा किया है। उसने श्रद्धा के चेहरे, हाथों की कलाई व उंगलियां को ब्लोअर टॉर्च से जला दिया था। इसके लिए वह ब्लोअर टॉर्च महरौली मार्केट से खरीदकर लाया था। आरोपी का कहना है कि श्रद्धा की पहचान मिटाने के लिए चेहरे व हाथों को जलाया था। पुलिस को अब तक श्रद्धा के शव के टुकड़े के रूप में कुल 13 हड्डियां मिल चुकी हैं। सिर्फ 100 फुटा रोड श्मशान घाट के पास शव का जो टुकड़ा मिला है, उससे पता लग रहा है कि वह महिला का है। अन्य जगहों से मिली हड्डियों से पता नहीं लग रहा है। पुलिस की जांच के बाद ये बात सामने आई है कि आरोपी आफताब ने श्रद्धा के सिर को सबसे बाद में फेंका था। आरोपी ने खुलासा किया है कि फ्रिज खोलते समय श्रद्धा के चेहरे को देखता था।
विज्ञापन

2 of 10
Shraddha Murder case - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी आफताब ने पूछताछ में खुलासा किया है कि दोनों शादी नहीं करना चाहते थे। दोनों जिंदगी को अपने तरीके से जी रहे थे। शराब, गांजा के नशे में दोनों में झगड़ा होता था। वारदात वाले दिन भी दोनों में झगड़ा हुआ था। झगड़े में श्रद्धा उसे बर्तन फेंक कर मार रही थी। इस तरह का इनमें रोज झगड़ा होता था।
विज्ञापन

3 of 10
Shraddha walker murder case - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने 18 मई को हुए झगड़े में श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी। उसने सिर को फ्रिज में रख दिया था। वह फ्रिज खोल श्रद्धा के चेहरे को हर रोज देखता था। वह डेटिंग एप के जरिए अन्य युवतियों के संपर्क में था।

4 of 10
Shraddha walker murder case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने नार्को टेस्ट के लिए कोर्ट में किया आवेदन
दिल्ली पुलिस ने डीएनए जांच के लिए श्रद्धा के भाई श्रीजय विकास वाकर व पिता विकास वाकर के खून के सैंपल ले लिए हैं। पुलिस जल्द ही हड्डियों को डीएनए जांच के लिए भेजेगी। दूसरी ओर दिल्ली पुलिस ने आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट कराने के लिए साकेत कोर्ट में आवेदन किया है।
विज्ञापन

5 of 10
मृतका श्रद्धा और हत्यारोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में आरोपी फेंकना चाहता था श्रद्धा का शव
आरोपी श्रद्धा के शव को लक्ष्मण झूला, उतराखंड में फेंकना चहाता था। इसके लिए वह महरौली मार्केट से ब्रीफकेस खरीदकर लाया था। ये श्रद्धा के साथ लक्ष्मण झूला घूमकर आया था। इसलिए ये जगह उसकी देखी हुई थी। मगर बाद में इसने प्लान बदल दिया था।
विज्ञापन

6 of 10
Shraddha walker murder case - फोटो : अमर उजाला
शव के टुकड़ों की तलाश में पुलिस ने चलाया अभियान
दिल्ली पुलिस ने छतरपुर व महरौली के जंगलों में मंगलवार को भी शव के टुकड़े तलाश करने के लिए तलाशी अभियान चलाया। पुलिस आरोपी आफताब को साथ लेकर गई थी। मगर मंगलवार को पुलिस को श्रद्धा के शव का एक भी टुकड़ा नहीं मिला। महरौली पुलिस ने आरोपी आफताब को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर ले रखा है।
विज्ञापन

7 of 10
मृतक श्रद्धा का फाइल फोटो और आरोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में थे परिजन
सोशल मीडिया से बेटी से जुड़े होने की वजह से पता चला कि दोनों दिल्ली के महरौली के छतरपुर में रहने लगे थे। हालांकि युवती के परिजन उससे सोशल मीडिया से जुड़े थे। सोशल मीडिया के जरिए ही उसका हाल-चाल लेते रहते थे। मई के बाद बेटी से संपर्क नहीं हुआ। इस पर परिजन चिंतित हो गए। आठ नवंबर को परिजन सीधे दिल्ली के छतरपुर में उस जगह पहुंचे जहां बेटी किराये के फ्लैट में रहती थी। लेकिन फ्लैट में ताला लगा मिला। विकास ने यहां से सीधे महरौली थाने में शिकायत दर्ज कराई।

8 of 10
श्रद्धा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पहले दोनों मुंबई में रहे साथ फिर आए थे दिल्ली
पहले दोनों मुंबई के वसई करीब नायगांव में रह रहे थे। उसके बाद दिल्ली चले गए। श्रद्धा का बचपन वसई के संस्कृति अपार्टमेंट में बीता। साल 2019 में वह मलाड स्थित एक कॉल सेंटर में काम करती थी। यहीं पर आफताब पुनावाला से उसके प्रेम संबंध बने। 

9 of 10
Shraddha walker murder case - फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल में श्रद्धा की मां का हो गया था निधन
बता दें कि मुंबई से सटे पालघर जिले के वसई की मूलनिवासी श्रद्धा वाकर की मां का साल 2020 में कोरोना महामारी से निधन हो गया था। मां की मृत्यु के बाद 15 दिन के लिए वह अपने घर आई थी। उसके बाद फिर वह मुंबई नहीं लौटी। दिल्ली जाने से पहले वह माता-पिता के विरोध के बावजूद आफताब अमीन पूनावाला के साथ लिव इन पार्टनरशिप में रहने चली गई थी।
विज्ञापन

10 of 10
Shraddha walker murder case - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धा ने परिजन की एक न सुनी, कई महीने तक न की थी बात
श्रद्धा ने बात नहीं मानी थी। इसलिए पिता ने कई महीनों तक उससे बात नहीं की। श्रद्धा के पिता ने पुलिस को बताया है कि शुरुआत में पत्नी ने उन्हें श्रद्धा के आफताब के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने जाने की बात बताई थी। पत्नी ने बहुत समझाया। कहा कि, हम हिंदू और लड़का मुसलमान है। फिर भी वह नहीं मानी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें