श्रद्धा हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आफताब ने दिल्ली पुलिस को बताया है कि उसने श्रद्धा के शव के टुकड़े करने के लिए एक नहीं बल्कि कई हथियारों का इस्तेमाल किया था। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में दिल्ली पुलिस ने 5 बड़े चाकू बरामद किए हैं जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भेजा दिया है।