बहुचर्चित श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को श्रद्धा के शव के टुकड़े करने पर कोई पछतावा नहीं है। उसका कहना है कि उसने अपने बचाव में यानि खुद को बचाने के लिए शव के टुकड़े किए थे। उसके पास शव को ठिकाने लगाने का कोई और चारा नहीं था। हालांकि उसे श्रद्धा की मौत पर पछतावा जरूर है। उसका कहना है कि उसे उसकी मौत पर पछतावा है। उसकी किस्मत खराब है, ऐसा नहीं होना चाहिए था। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उसका श्रद्धा से मुंबई के समय से ही झगड़ा होना शुरू हो गया था। श्रद्धा उसे बर्तनों से मारती थी तो वह उसे थप्पड़ मारता था। इस झगड़े में उसने श्रद्धा की हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पूछताछ में हंसता रहा। पुलिस उसे मना करती थी तब भी वह हंसता रहता था।
विज्ञापन
2 of 10
Shraddha Murder case
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी बहुत ही तेज दिमाग का है। वह फर्राटेदार अंग्रेजी बोलता है। वह सोच-समझकर हर बात कर जवाब देता है। इस बीच मृतका के शव के टुकड़े बरामद करने में जुटी पुलिस को बुधवार को भी श्रद्धा का सिर व धड़ नहीं मिला है।
विज्ञापन
3 of 10
Shraddha walker murder case
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस इन अंगों की जोर-शोर से तलाश कर रही है। हालांकि महरौली के जंगल में काफी जंगली जानवर हैं। ऐसे में संभावना है कि शव के टुकड़ों को जानवर खा गए होंगे।
4 of 10
आरोपी आफताब को जंगल में लेकर पहुंची पुलिस
- फोटो : एएनआई
इस बीच पिछले छह महीने दिल्ली में बारिश भी हुई है। पुलिस को शव के टुकड़े करने वाले औजार भी नहीं मिले हैं। आरोपी ने ऑरी, ब्लेड व चापर आदि को 100 फुटा रोड पर रखे एमसीडी के बड़े वाले कूड़े के ड्रम में डाल दिया था। ऐसे में ये औजार कूड़े के साथ चले गए।
विज्ञापन
5 of 10
Shraddha Murder Case
- फोटो : एएनआई
मुंबई में खुद को पति-पत्नी बताया था
आरोपी आफताब ने पूछताछ में ये खुलासा किया है कि श्रद्धा और वह मुंबई के जिस फ्लैट में रहते थे, वहां खुद को दोनों ने पति-पत्नी बताया था।
विज्ञापन
6 of 10
Shraddha walker murder case
- फोटो : अमर उजाला
दोनों एक साथ मुंबई के वसई के वाइट हिल्स सोसाइटी के फ्लैट 201 में करीब छह माह तक रहे थे। दोनों ने पुलिस वेरिफिकेशन के लिए जो कागजात जमा किए थे, उसमें दोनों ने अपना रिश्ता पति-पत्नी का बताया था।
विज्ञापन
7 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा
आरोपी आफताब की पांच दिन की पुलिस रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दिन पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की रिमांड और बढ़वाई जाएगी। पुलिस को अभी और सबूत एकत्रित करने हैं। श्रद्धा के शव के और हिस्से भी बरामद करने हैं।
8 of 10
आरोपी आफताब
- फोटो : अमर उजाला
मुंबई पुलिस की लापरवाही उजागर
इस मामले में मुंबई पुलिस की लापरवाही सामने आ रही है। मृतका के पिता विकास मदन वालकर को 15 सितंबर को पता लग गया था कि श्रद्धा गायब है।
9 of 10
श्रद्धा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि उन्होंने अगले दिन ही मुंबई में मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुंबई पुलिस ने जांच के नाम पर काफी समय खराब कर दिया।