श्रद्धा वाकर हत्याकांड में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे होते जा रहे हैं। पुलिस की जांच में नया खुलासा हुआ है कि श्रद्धा की हत्या करने के बाद आरोपी आफताब ने अपना मोबाइल हैंडसेट ओएलएक्स पर बेच दिया था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
श्रद्धा वालकर हत्याकांड पर शुरू हुई फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस जांच के अनुसार आफताब ने हत्या करने के बाद अपना मोबाइल ओएलएक्स पर बेच दिया था। और सिम को तोड़कर फेंक दिया था। हालांकि इसके बाद उसने वही नंबर दिल्ली से दोबारा जारी करवा लिया था।
विज्ञापन
3 of 6
मृतका श्रद्धा और हत्यारोपी आफताब
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने दिल्ली में नया हैंडसेट खरीदा था। अभी वह इसी का इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश करेगी कि आरोपी ने सिम क्यों तोड़ी और वह मोबाइल किसे बेचा। इसके अलावा उसी सिम का नंबर आफताब ने दोबारा द्वारा जारी कराया।
4 of 6
श्रद्धा मर्डर केस
- फोटो : अमर उजाला
कॉल सेंटर से निकाल दिया था
आरोपी आफताब गुरुग्राम के एक कॉल सेंटर में नौकरी करता था। उसे उसकी हरकतों की वजह से नौकरी से निकाल दिया था। वह नौकरी करने कॉल सेंटर में लगातार नहीं जाता था। एक बार तो वह कई दिन तक वह नौकरी करने नहीं गया था।
विज्ञापन
5 of 6
मृतका श्रद्धा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पूछताछ में आरोपी आफताब बार-बार बयान बदल रहा है। वह पुलिस को कभी श्रद्धा के 35 टुकड़े करने की बात बोल रहा है तो कभी 16 टुकड़े करने की बात बोल रहा है। पुलिस इसी लिए उसका नार्को टेस्ट कराएगी। कोर्ट ने भी इसकी मंजूरी दे दी है।
हत्याकांड से कुछ दिन पहले पहले आफताब और श्रद्धा उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश भी गए थे। इसलिए पुलिस आरोपी आफताब को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड भी ले जाएगी।