फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 अक्तूबर में छिपे कई राज: सुबह 4.30-7.30 के बीच आफताब के कंधे पर था बैग, हत्या के पांच माह बाद कहां गया था?

Sat, 19 Nov 2022 05:21 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
मृतका श्रद्धा और सीसीटीवी फुटेज में बैग ले जाते कैद हुआ आफताब - फोटो : एएनआई
श्रद्धा हत्याकांड में जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ रही रोज नए खुलासे हो रहे हैं। शनिवार की सुबह जांच में जुटी पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। फुटेज में आरोपी आफताब देखा जा सकता है। आरोपी आफताब ने श्रद्धा की हत्या करने के बाद शव के कुछ टुकड़े उसी वक्त फेंक दिए थे, जबकि सिर, धड़ और हाथ-पैरों की उंगलियों को फ्रिज में रखा था। आरोपी आफताब ने इन टुकड़ों को श्रद्धा की हत्या के ठीक पांच महीने बाद 18 अक्तूबर को यानी करीब पांच महीने बाद जंगल में फेंका था। आरोपी एक ही दिन में इन टुकड़ों को फेंककर आया था। ऐसा आफताब ने गुरुवार को ही पुलिस पूछताछ में कबूल कर लिया था। अब मिले सीसीटीवी फुटेज ने उसके कबूलनामे पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन

2 of 13
मृतका श्रद्धा - फोटो : फाइल फोटो
18 अक्तूबर की शाम बैग के साथ जाते हुए सीसीटीवी में कैद हुआ आफताब
उस दिन आरोपी आफताब ने सुबह 4:30 बजे से 7:30 बजे तक चार चक्कर लगाए थे। इस दौरान आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गया था। पुलिस ने सीसीटीवी को जब्त कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज में वह बैग लटका कर जाता हुआ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

3 of 13
श्रद्धा और हत्यारोपी आफताब - फोटो : फाइल फोटो
आफताब ने बताई वजह क्यों नहीं फेंक पाया था शव के बचे टुकड़े
श्रद्धा की हत्या करने के बाद उसकी गुरुग्राम स्थित कॉल सेंटर में नौकरी लग गई थी। वह कॉल सेंटर में रात में नौकरी करता था। दिन में उसकी दिल्ली वाली महिला दोस्त आ जाती थी। इस कारण वह शव के टुकड़ों को फेंक नहीं पाया।

4 of 13
मृतका श्रद्धा - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस को मिली हथियारनुमा चीज
जांच में सामने आया है कि श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी ने हेवी शार्प कटिंग वेपन्स का इस्तेमाल किया था। दिल्ली पुलिस की सख्त पूछताछ में आफताब अब सच बोलने लगा है। श्रद्धा हत्याकांड मामले में आफताब ने घर से कई अहम सुराग बरामद करवाए हैं। आफताब की निशानदेही पर पुलिस को घर से हथियार नुमा चीज मिली है। पुलिस को शक है कि शव के टुकड़े करने में इसका भी इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन

5 of 13
मृतका श्रद्धा - फोटो : फाइल फोटो
आफताब ने शव के टुकड़े करने वाली जगह को एसिड से किया था साफ
आफताब को इंटरनेट के जरिए यह पता था कि किसी मरे हुए इंसान के शव के टुकड़े करते वक्त खून का फव्वारा जरूर निकलता है। वो खून के छींटें कुछ फीट तक जाकर गिर सकते हैं, इसलिए उसने शव के टुकड़े करने वाली जगह के आसपास कई फिट तक खास एसिड से तमाम खून के धब्बे मिटा दिए।
विज्ञापन

6 of 13
मृतका श्रद्धा - फोटो : सोशल मीडिया
फॉरेंसिक टीम को अब यह तलाश
फॉरेंसिक टीम का दावा है कि आफताब ने कत्ल वाले दिन जो कपड़े पहने हुए होंगे उन पर खून के धब्बे और सबूत अब तक जरूर जिंदा होंगे। लेकिन आफताब इतना शातिर है जिस तरह श्रद्धा के कपड़े बरामद नहीं हो रहे है, वैसे ही आफताब ने अपने कपड़े भी बड़ी चालाकी से ठिकाने लगा दिए होंगे, जिनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन

7 of 13
आरोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम में छानबीन के दौरान मिली काली पॉलीथिन
पुलिस ने घर से तमाम कपड़े बरामद किए हैं ताकि कोई एक सुराग उन कपड़ों से पुलिस को मिल सके। वहीं, दूसरी ओर गुरुग्राम की काली पॉलीथिन में भी पुलिस को हत्याकांड से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जिससे पुलिस अब नई दिशा में इस हत्याकांड की उलझी गुत्थी को सुलझाने में मदद मिलेगी।

8 of 13
मृतका श्रद्धा वाकर और हत्यारोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
मेटल डिटेक्टर के साथ पहुंची थी टीम
इसके अलावा, सुबूतों की तलाश में दिल्ली पुलिस की एक टीम आज फिर गुरुग्राम में उस जगह पर पहुंची है। जहां पुलिस ने शुक्रवार को सर्च ऑपरेशन चलाया था। पुलिस की टीम आज मेटल डिटेक्टर के साथ पहुंची है। पुलिस को शक है कि कहीं कातिल आफताब ने वारदात में इस्तेमाल हथियार यही तो नहीं छुपाया है।

9 of 13
मृतका श्रद्धा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि दिल दहला देने वाली इस वारदात में आफताब अमीन पूनावाला (28) ने लिव-इन रिलेशन में रह रही युवती श्रृद्धा वाकर (26) की हत्या कर उसके शव के करीब टुकड़े-टुकड़े किए थे। सभी टुकड़े हड्डियों में रूप में मिले हैं। 

10 of 13
आरोपी आफताब - फोटो : सोशल मीडिया
आरोपी ने बताया कि उसने 18 मई को श्रद्धा की गला दबाकर हत्या की थी। उसके बाद शव के टुकड़े घर के बाथरूम में किए और टुकड़ों को धोकर पॉलिथीन में पैक कर फ्रीज में रख दिया। इसके बाद पिट्टू बैग में शव के एक टुकड़े को रखता था और जंगल में फेंक कर आता था।

11 of 13
हत्यारोपी आफताब और मृतका श्रद्धा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
श्रद्धा ने 2020 में ही आफताब द्वारा हत्या किए जाने की जताई थी आशंका
शुक्रवार को श्रद्धा के दोस्त राहुल राय ने खुलासा किया है कि मुंबई में 2020 में आफताब ने श्रद्धा को बुरी तरह पीटा था। तब उन्होंने थाने जाकर मामले की एफआईआर दर्ज कराने में श्रद्धा की मदद भी की थी। मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए आफताब को हिरासत में लेने का सुझाव दिया था, लेकिन श्रद्धा ने कहा था कि रिलेशनशिप में ऐसी चीजें होती हैं। वहीं अगले दिन पुलिस ने उसे पुलिस थाने भी बुलाया था। जहां श्रद्धा ने आशंका जताई थी कि वह डरती है कि आफताब उसे मार डालेगा, क्योंकि वह पहले भी उसे मारने की कोशिश कर चुका है और उसे कई बार पीटा भी है।

12 of 13
आरोपी आफताब - फोटो : सोशल मीडिया
आफताब के गिड़गिड़ाने पर श्रद्धा ने उसे कर दिया था माफ
पुलिस में शिकायत के बाद आफताब ने श्रद्धा से कहा मैं सुसाइड कर लूंगा, जिसके बाद मामला सुलझ गया था और श्रद्धा ने उसे माफ कर दिया था। 
विज्ञापन

13 of 13
मृतका श्रद्धा - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धा ने नालासोपारा के एक अस्पताल में कंधों-पीठ का कराया था इलाज
विरार के नालासोपारा स्थित ओजोन मल्टीस्पेशिएलिटी हॉस्पिटल में श्रद्धा ने 2020 में इलाज कराया था। डॉ. एसपी शिंदे ने बताया की कंधों और पीठ में तेज दर्द के बाद श्रद्धा यहां भर्ती हुई थी। उसने कारण नहीं बताया था। हालांकि उसके साथ आफताब भी था। श्रद्धा के परिवार से कोई नहीं आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें