फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा की हत्या के राज खोलेंगे कागजात: जिस कॉल सेंटर में काम करता था आफताब, वहां के दराज से मिले अहम पेपर

Sat, 19 Nov 2022 04:53 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
श्रद्धा वालकर - फोटो : फाइल फोटो
मुंबई की रहने वाली श्रद्धा वालकर की हत्या के आरोपी आफताब का गुरुग्राम से भी गहरा नाता रहा है। दिल्ली पुलिस की एक टीम आरोपी आफताब को लेकर शुक्रवार को डीएलएफ फेज-3 के साइबर पार्क में पहुंची। टीम ने टावर 14 में स्थित कॉल सेंटर में काम करने वाले आफताब के बारे में छानबीन की। छानबीन के दौरान उसके दराज से मिले कुछ कागजात पुलिस टीम अपने साथ ले गई। माना जा रहा है कि पुलिस के हाथ जो पेपर लगे हैं वो हत्याकांड के खुलासे से जुड़े हुए हैं। हालांकि पुलिस के किसी भी अधिकारी ने इसको लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है। 
विज्ञापन

2 of 6
लॉकअप में बंद आफताब - फोटो : वीडियो ग्रैब
दिल्ली पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि जिस समय उसने वारदात को अंजाम दिया था। उस दौरान उसका वर्क फ्रॉम होम चल रहा था। पुलिस टीम ने यहां काम करने वाले अन्य लोगों से भी पूछताछ की। इस दौरान कॉल सेंटर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। यह भी देखा गया कि आफताब का यहां काम करने वाले किस व्यक्ति से किस प्रकार के संबंध थे। काम के बाद वह ज्यादा समय किसके साथ बिताता था।
विज्ञापन

3 of 6
श्रद्धा मर्डर केस का आरोपी आफताब। - फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर कॉल सेंटर प्रबंधन ने पुलिस टीम को बताया कि उन्हें श्रद्धा हत्याकांड की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली थी। इसके बाद जैसे ही यह पता चला कि इसमें आफताब का हाथ है, उन्होंने उसी समय आफताब को नौकरी से निकाल दिया था। वर्क फ्रॉम होम चल रहा था। ऐसे में उसका टर्मिनेशन लेटर ई-मेल कर दिया गया था।

4 of 6
आरोपी आफताब - फोटो : सोशल मीडिया
डीसीपी ईस्ट विरेंद्र विज के अनुसार दिल्ली पुलिस की पांच सदस्यीय टीम गुरुग्राम आई थी। उनकी ओर से चल रही छानबीन के बाद वापस चली गई थी। दिल्ली पुलिस अपने साथ कुछ कागजात भी ले गई है।
विज्ञापन

5 of 6
हत्यारोपी आफताब और मृतका श्रद्धा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले यह बात भी सामने आई थी कि इस कॉल सेंटर में काम करने वाली कई लड़कियां भी उसके संपर्क में थीं। इसे लेकर भी श्रद्धा और आफताब के बीच आए दिन झगड़ा होता था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्रद्धा और हत्यारोपी आफताब - फोटो : फाइल फोटो
पुलिस ने कई कॉल सेंटर संचालकों से संपर्क किया गया है और उनके यहां पूर्व में काम करने वाले आफताब नामक युवकों की डिटेल मांगी है। माना जा रहा है कि इस डिटेल का मिलान हत्यारोपी आफताब से की जा रही पूछताछ के साथ किया जाएगा। यह भी देखा जा रहा है कि इस प्रकार की कोई वारदात आफताब पहले भी तो अंजाम नहीं दे चुका। ऐसे में उस संपर्क में रहने वाली युवतियों की बाबत भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें