सुमेरू पीठ के शंकराचार्य नरेन्द्रानंद सरस्वती ने कहा कि पुरस्कार लौटाने वाले राजनीति से प्रेरित हैं। जिन लोगों ने पुरस्कार लौटाया है उनके विचार देशहित में नहीं हैं। जब शाहरूख खान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह नहीं जानते कि वह कौन हैं। (सभी फोटो: अमर उजाला ब्यूरो/गुड़गांव)
विज्ञापन
शंकराचार्य ने कहा, मैं नहीं जानता कौन है शाहरूख खान
2 of 5
फिल्मों और एक्टरों के बारे में उन्हें कुछ खास नहीं पता है। शंकराचार्य ने कहा कि वह हिंदुत्व की बात करते हैं। गुड़गांव वह हिंदू संसद के बारे में बात करने आए हैं।
विज्ञापन
शंकराचार्य ने कहा, मैं नहीं जानता कौन है शाहरूख खान
3 of 5
सिविल लाइन स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए शंकराचार्य ने कहा कि हिंदुओं का बिखराव आज हिंदुओं के लिए प्राणघातक बन चुका है। आज कई नेता और बुद्धिजीवी धर्मनिरपेक्षता के नाम पर हिंदुओं से जीने और आत्मरक्षा का अधिकार छीन रहे हैं।
शंकराचार्य ने कहा, मैं नहीं जानता कौन है शाहरूख खान
4 of 5
उन्होंने कहा कि दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में तीसरी हिंदू संसद का आयोजन शनिवार से हो रहा है। इसमें समान आचार संहिता और जनसंख्या नियंत्रण नीति को बनाने के लिए प्रस्ताव पेश किया जाएगा। जिसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। (इस प्रेस वार्ता में भाग लेने के लिए साउथ की फिल्म अभिनेत्री प्राची अधिकारी भी पहुंची)
शंकराचार्य ने कहा, मैं नहीं जानता कौन है शाहरूख खान
5 of 5
गाजियाबाद के डासना स्थित सिद्धपीठ चण्डी देवी व महादेव मंदिर के महंत यति बाबा नरहिंसानंद महाराज ने कहा कि शाहरूख खान देशद्रोही हैं। उसे जेल में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शाहरूख खान को दाऊद का संरक्षण प्राप्त है। पत्रकार वार्ता के दौरान डॉ. महेश गुप्ता, महंत भोला गिरी और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री प्राची अधिकारी भी मौजूद रहीं।