फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैलजा हत्याकांडः जुनून की हद तक प्यार में पागल था आरोपी मेजर, कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

Tue, 18 Dec 2018 10:39 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
shailza murder
अदालत ने हत्या के मामले में भारतीय सेना के मेजर पर आरोप तय करते हुए मुकदमा चलाने का निर्देश दिया है। इस आरोपी पर अन्य मेजर की पत्नी की हत्या करने का आरोप है। मृतका व आरोपी के बीच जान पहचान व दोस्ती थी। पटियाला हाउस अदालत के विशेष न्यायाधीश राकेश स्याल ने मेजर निखिल हांडा पर हत्या व साक्ष्य नष्ट करने की धाराओं में आरोप तय करते हुए मुकदमा चलाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

2 of 7
shailza murder
केस की सुनवाई के लिए 19 जनवरी 2019 की तारीख तय की है। दिल्ली पुलिस ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि निखिल ने योजना बनाकर हत्या को अंजाम दिया था। इस अपराध को अंजाम देने से पहले यूट्यूब पर ऐसे कई वीडियो देखे। वह अपने साथी अधिकारी की पत्नी को लेकर बेहद जुनूनी था। उसने इस महिला की हत्या कर दिल्ली छावनी क्षेत्र में शव छोड़ दिया था। आगे जानिए क्यों निखिल हांडा ने शैलजा की हत्या के लिए वही इलाका क्यों चुना था....
विज्ञापन

3 of 7
shailza murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, जिस जगह निखिल ने शैलजा की हत्या की, उससे वह पहले से अच्छी तरह परिचित था। उसके हर रास्ते को वह अच्छे तरीके से जानता था।  जांच में ये पता चला कि वह अपनी पटेलनगर वाली गर्लफ्रेंड से अक्सर इसी जगह पर मुलाकात करता था। जिसकी वजह से वह इस इलाके के चप्पे चप्पे से वाकिफ था। शैलजा को भी वह वहीं लेकर गया था। वहां शैलजा के किसी भी कीमत पर उससे शादी के लिए तैयार न होने पर उसने उसका कत्ल कर दिया।

4 of 7
shailza murder - फोटो : अमर उजाला
निखिल के मोबाइल ने खोला राज
मंगलवार को पुलिस निखिल को उसके घर ले गई थी। वहां से उसे एक मोबाइल मिला था। पुलिस ने विशेषज्ञों की मदद से इसका लॉक खोलकर डाटा एक्सप्लोर किया तो निखिल के डेटिंग साइट पर फर्जी प्रोफाइल का खुलासा हुआ। इसी से पता चला कि उसने कई फेसबुक पर कई पेज बनाए हुए हैं। इनमें से कुछ दूसरे के नाम पर भी हैं।
विज्ञापन

5 of 7
shailza murder
की-रिंग में डाल रखा था स्विस नाइफ
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद निखिल हांडा के पास से एक स्विस नाइफ बरामद हो गया है, जबकि दूसरे के बारे में पता चला है कि वह उसने अपनी कार के की-रिंग में डाल रखा था। यह स्विस नाइफ अब तक नहीं मिला है। पुलिस को आशंका है कि इसी से शैलजा का कत्ल किया गया था।
विज्ञापन

6 of 7
shailza murder
शैलजा की हत्या करने के बाद मेजर निखिल हांडा अपने कैरियर को लेकर काफी चिंतित हो गया था। हत्या करने के बाद तनाव की स्थिति में वह अपनी पत्नी व बच्चे से मिलने आरआर अस्पताल पहुंचा। वहां पत्नी से झगड़ा कर वह घर के लिए निकला। घर पहुंचकर निखिल ने पहले अपने भाई, बाद में सीआर पार्क में रहने वाले चाचा को हत्याकांड के बारे में बता दिया। पुलिस सूत्रों की मानें तो दोनों ने उससे पुलिस के सामने समर्पण करने के लिए कहा था। निखिल इसके लिए तैयार नहीं हुआ और दक्षिणी दिल्ली के एक बड़े वकील के घर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
shailza murder - फोटो : अमर उजाला
वकील से कई घंटे की मुलाकात के दौरान निखिल ने सभी कानूनी पहलुओं पर चर्चा की और वहां से निकल गया। दिल्ली पुलिस की जांच को देखते हुए उसने सेना के अधिकारियों के सामने सरेंडर करने का मन बनाया। इसके लिए प्लान तैयार करने के लिए वह मेरठ निकल गया। निखिल का कहना था कि उसे बिल्कुल भी यकीन नहीं था कि दिल्ली पुलिस इतनी जल्दी उस तक पहुंच जाएगी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि निखिल बता रहा है कि वह सेना के सामने सरेंडर कर कुछ दिन तक पुलिस की कार्रवाई से बच सकता था, लेकिन उसके प्लान पर पानी फिर गया।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें