फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों तक ट्रैफिक में फंसे शाहरुख खान, दिया ऐसा जवाब जीता दिल्लीवालों का दिल

Fri, 25 Oct 2019 03:50 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : पीटीआई
राजधानी दिल्ली में रहने वालों को रोजाना ही यहां के जाम का सामना करना पड़ता है। सिर्फ आम ही नहीं दिल्ली के जाम में खास लोगों को भी फंसना पड़ता है और कई बार तो ऐसे जाम को झेलना उनके लिए बहुत भारी पड़ता है। कुछ ऐसा ही हुआ हिंदी सिनेमा के किंग खान और 'दिल्लीवाले' शाहरुख खान के साथ। गुरुवार को शाहरुख दिल्ली के जाम में फंस गए थे।
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : पीटीआई
जाम के चलते ही शाहरुख को जिस इवेंट पर पहुंचना था, वहां वह देरी से पहुंचे। हालांकि जब उनसे देरी से पहुंचने का कारण पूछा गया तो वह हंस पड़े और कुछ ऐसा बोला कि हर दिल्लीवाले को उन पर प्यार आ जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
शाहरुख गुरुवार को दिल्ली के पीवीआर अनुपम में एक कार्यक्रम में आए थे। यहां देरी से पहुंचने के लिए उन्होंने माफी मांगी और बताया कि इसकी वजह दिल्ली का ट्रैफिक है। फिर आगे वह हंसे और बोले कि "देर से आने के लिए माफी चाहता हूं। मैं समय पर निकला था, लेकिन ट्रैफिक में फंस गया। मैं इसकी शिकायत नहीं कर रहा हूं। यह हमारा शहर है। जैसी भी है, अपनी दिल्ली है।"

4 of 5
- फोटो : Amar Ujala
पीवीआर अनुपम की दिल्ली में खास पहचान है और इसे गुरुवार को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है। इसे रेनोवेशन के लिए बंद किया गया है। यह 1997 में खुला था और इसमें पहली फिल्म लगी थी शाहरुख की 'यस बॉस'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
इस मौके पर शाहरुख ने टिकट की बढ़ती कीमतों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि टिकट के दाम में बढ़ोतरी की जिम्मेदारी मेरे जैसे अभिनेताओं को भी लेनी चाहिए। वीकेंड में फिल्में रिलीज होती हैं और हम टिकट के दाम ज्यादा रखते हैं। अब फिल्में महंगी हो गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें