फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहीन बाग फायरिंगः कपिल गुर्जर ने पूछताछ में किए कई अहम खुलासे, सामने आया 'दूध कनेक्शन'

Sun, 02 Feb 2020 09:09 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गोली चलाने वाला शख्स कपिल गुर्जर - फोटो : अमर उजाला
शाहीन बाग में प्रदर्शन स्थल के पास जाकर गोली चलाने वाले आरोपी कपिल गुर्जर को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अब तक की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वारदात में इस्तेमाल पिस्टल उसने सात साल पहले अपने भाई सचिन की शादी में फायरिंग करने के लिए खरीदी थी। तभी से पिस्टल उसके पास थी। पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी कि कपिल ने पिस्टल किससे और कितने रुपये में खरीदी। इसके अलावा वह किसी संगठन से जुड़ा तो नहीं था।
 
विज्ञापन

2 of 5
कपिल गुर्जर - फोटो : Amar Ujala
दक्षिण-पूर्व जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कपिल के मोबाइल को कब्जे में ले लिया गया है। मोबाइल की सीडीआर निकलवाने के अलावा उसके मोबाइल में मौजूद वीडियो और व्हाट्सऐप ग्रुप की जांच की जा रही है। अभी तक की जांच में उसके किसी संगठन से जुड़े होने की बात सामने नहीं आई है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
कपिल गुर्जर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस उसके कॉल डिटेल रिकॉर्ड से पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह किन-किन लोगों के संपर्क में था। कहीं ऐसा तो नहीं किसी ने उसे भड़काकर ऐसा करने के लिए कहा। हालांकि पूछताछ के दौरान कपिल ने खुलासा किया है कि 16 फरवरी को उसके कजिन की शादी है। इसके लिए उसे खरीदारी करने लाजपत नगर जाना पड़ता था।

4 of 5
कपिल गुर्जर - फोटो : ANI
दूसरी ओर उसका दूध का कारोबार है, उसका दूध दक्षिण दिल्ली भी आता है। ऐसे में शाहीन बाग का रास्ता बंद होने के कारण उसे डीएनडी पुल से होकर आना पड़ रहा था। इसकी वजह से उसके कई घंटे खराब हो रहे थे। इसी वजह से वह काफी परेशान था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फायरिंग करने वाला शख्स कपिल गुर्जर - फोटो : ANI
कपिल ने दावा किया है कि उसने गुस्से में आकर ही गोली चलाने की वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि जिस तरह की कपिल नारेबाजी कर शाहीन बाग में गोली चलाने के लिए आया, उससे पुलिस अधिकारी आशंका जता रहे हैं कि वह किसी संगठन से जुड़ा है या फिर उसने किसी के भड़काने पर ऐसा कदम उठाया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें