फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहीन बाग फायरिंग: सदमे में कपिल का परिवार, भाई ने बताया बेहद सीधा लड़का...

Sun, 02 Feb 2020 09:56 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
फायरिंग करने वाला शख्स कपिल गुर्जर - फोटो : ANI
शाहीन बाग में गोली चलाकर सनसनी फैलाने वाला कपिल शनिवार दोपहर खाना खाकर घर से निकल गया। परिजनों ने सोचा शायद वह गाजीपुर स्थित अपनी डेयरी चला गया है। लेकिन करीब साढ़े चार बजे अचानक सचिन के मोबाइल पर कई लोगों के कॉल आए। 
विज्ञापन

2 of 5
कपिल गुर्जर - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि कपिल ने शाहीन बाग जाकर गोली चला दी है। सचिन ने फौरन टीवी चलाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। सचिन ने फौरन पिता गजे सिंह गुर्जर को कपिल के गोली चलाने की बात बताई। इसके बाद तो उनके घर के बाहर गांव के लोगों व रिश्तेदारों का तांता लग गया।  
विज्ञापन

3 of 5
कपिल गुर्जर - फोटो : Amar Ujala
सचिन ने बताया कि उसका भाई तो बेहद सीधा है। उसकी संगत भी ठीक-ठाक है। पता नहीं शनिवार को उसे क्या हुआ और वह शाहीन बाग पहुंच गया। सचिन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसका भाई परेशान तो जरूर था, लेकिन किसी को ऐसी उम्मीद नहीं थी कि वह ऐसा कांड भी कर सकता है। कपिल का परिवार घटना के बाद से बेहद सदमे में है। 

4 of 5
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
सचिन ने बताया कि 12वीं कक्षा पास करने के बाद उसके भाई ने पत्रकारिता के कोर्स में दाखिला लिया था। एक साल वह क्लास करने भी गया। लेकिन बाद में उसने पत्रकारिता की पढ़ाई छोड़कर अपने पिता के साथ दूध की डेयरी संभाल ली। सचिन ने बताया कि वह खुद प्रॉपर्टी का काम करता है, जबकि उसके पिता व भाई कपिल डेयरी संभालते हैं। सचिन ने भाई के किसी संगठन से जुड़े होने की बात से साफ इनकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कपिल गुर्जर ने की फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि शाहीन बाग में प्रदर्शन स्थल से करीब 150 मीटर दूर पुलिस बैरिकेट के पास एक युवक ने सांप्रदायिक नारेबाजी करते हुए हवा में दो गोलियां चलाईं। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। बैरिकेट के पास मौजूद पुलिसकर्मियों और सीआरएफ के जवानों ने उसे दबोचा लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें