फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलडोजर पर राजनीति: कपिल मिश्रा बोले- पहले गिरे वो कातिल बिल्डिंग, तेजस्वी ने कहा- अहम मुद्दों से हटाया जा रहा ध्यान

Mon, 09 May 2022 01:47 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शाहीन बाग में निगम की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : ANI
शाहीन बाग में अतिक्रमण पर बुलडोजर की कार्रवाई से सियासी पारा हाई हो गया है। भाजपा और विपक्ष एक-दूसरे पर हमलावर हैं। शाहीन बाग में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई को लेकर दिल्ली भाजपा ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा की ओर से कहा गया कि आज जो लोग शाहीन बाग में बांग्लादेशी-रोहिंग्या के अवैध ठिकानों को बचाने के लिए सड़क पर लेट गए हैं, जनता भी जल्दी उनको लेटा देगी। 

उधर, दिल्ली भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने उपराज्यपाल को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा कि आज से एक साल पहले ताहिर हुसैन की अवैध गैर कानूनी बिल्डिंग का इस्तेमाल हथियार की तरह किया गया था। इसी अवैध बिल्डिंग से बम, एसिड, गुलेल सब बरामद हुआ था। इसी बिल्डिंग में वीर आईबी अफसर अंकित शर्मा की हत्या हुई। कृपया ताहिर हुसैन की अवैध बिल्डिंग गिराई जाए। मिश्रा ने कहा कि दिल्ली में सबसे पहले बुलडोजर ताहिर हुसैन की अवैध कातिल बिल्डिंग पर चलना चाहिए। मैंने ताहिर हुसैन की बिल्डिंग को गिराने के लिए एलजी को लेटर लिखा है। ये बिल्डिंग अवैध है और इसका गिरना जरूरी है।


 
विज्ञापन

2 of 5
निगम की कार्रवाई के दौरान पहुंचे अमानतुल्लाह खान - फोटो : ANI
आम आदमी पार्टी विधायक ने भाजपा पर निशाना साधा है। निगम की कार्रवाई के दौरान पहुंचे अमानतुल्लाह खान ने कहा कि अब मैं आया हूं, अभी देखता हूं कहां चल रहा है बुलडोजर। मैं तीन दिन पहले आया था। लोगों से आह्वान किया। लोगों ने खुद अतिक्रमण हटा लिया। अब एमसीडी बताए कि अतिक्रमण कहां है। पुलिस और अधिकारी मुझसे बात करें। ये यहां आकर माहौल खराब कर रहे हैं, राजनीतिकरण किया जा रहा है।

 
विज्ञापन

3 of 5
शाहीन बाग में निगम की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : ANI
विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता ने कहा कि इस बुलडोजर के नाम से दिल्ली के लोगों को बर्बाद करने का प्लान बनाया गया है। बुलडोजर कार्रवाई से सियासी माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। अतिक्रमण हटाना तो पहले दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता के घर से हटाएं। संविधान के दायरे में रहकर कार्रवाई की जाए। 

 

4 of 5
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता - फोटो : एएनआई
दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि जिस तरह आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने नेता जिन लोगों के अतिक्रमण को बचाने के लिए बुलडोजर के आगे लेटे हैं, उन्हें जनता देख रही है। उन्हें जल्द दिल्ली की जनता लेटा देगी। वे आतंकियों के समर्थन में आए हैं, वे बांग्लादेशी रोहिंग्या के समर्थन में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तेजस्वी यादव - फोटो : पीटीआई
उधर, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में चर्चा बुलडोजर और लाउडस्पीकर पर की जा रही है, ये मुद्दा नहीं है। एक एजेंसी की रिपोर्ट है कि दिल्ली में लगभग 80-90 फीसदी निर्माण अवैध हैं, तो क्या पूरी दिल्ली पर बुलडोजर चलाया जाएगा। बेरोजगारी और महंगाई से ध्यान हटाने के लिए ये सब हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें