building collapse shaberi
- फोटो : अमर उजाला
रंजना ने बताया कि उसके पापा रंजीत के एक दोस्त का सुबह फोन आया था कि जहां पर पापा काम करते हैं वो बिल्डिंग गिर गई है। हम लोग यहां पर आए तो पुलिस ने बताया कुछ शवों को चाइल्ड पीजीआई की मोर्चरी में रखा गया है। हम लोग यहां पर आए हैं। रंजना बार-बार दोहरा रही थी कि मेरे पिता को कुछ नहीं हो सकता। नानी ने बताया कि रंजना को सदमा लग गया है। इसलिए अभी उसके पापा की मौत की खबर उसको नहीं दी गई है। मैंने शव की शिनाख्त कर ली है, लेकिन उसके सामने मना कर दिया है। रंजना अभी ये दर्द बर्दाश्त नहीं कर पाएगी।