फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डिंग हादसा: एक पल में बिखर गई बसी-बसाई दुनिया, अपनों का शव देख बिलख पड़ते हैं लोग

Wed, 18 Jul 2018 10:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
Shahberi Building Collapse
शाहबेरी गांव में बिल्डिंग के गिरने से कई लोग दब गए हैं। कई लोगों की मौत की खबरें सामने आ चुकी हैं। लोग अपनों की तलाश में घटना स्थल और जिला अस्पताल की मोर्चरी में आ रहे हैं। यह लोग भगवान से यही दुआ कर रहे हैं कि इनके परिवार का सदस्य जिंदा हो।
विज्ञापन

2 of 6
Shahberi Building Collapse
कई परिजन अपनों को कफन में देखकर फूट-फूटकर रो रहे हैं। आंखों में आंसू और आवाज में दर्द सुनकर अस्पताल में आने वाले मरीज तक खुद को रोने से नहीं रोक पा रहे थे। इस दर्द भरी घटना ने सभी की आंखों को नम कर दिया है। जो लोग इमारत में दबे हुए हैं, उनके जिंदा होने की सब दुआएं कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
building collapse shaberi - फोटो : अमर उजाला
शिनाख्त के बाद भी नाती के सामने किया मना
दिल्ली में रहने वाली रंजना अपनी मम्मी और भाई के साथ दिल्ली में नाना-नानी के पास रहती हैं। इसी साल उसने 12 वीं की परीक्षा पास की है और महाराजा अग्रसेन कॉलेज में दाखिला लिया है। उसके पिता शाहबेरी की इस बिल्डिंग में मिस्त्री का काम करते थे। हफ्ते में एक दिन वो परिवार से मिलने के लिए जाते हैं। मंगलवार को काम खत्म करके बुधवार की सुबह परिवार के पास जाना था।

4 of 6
building collapse shaberi - फोटो : अमर उजाला
रंजना ने बताया कि उसके पापा रंजीत  के एक  दोस्त का सुबह फोन आया था कि जहां पर पापा काम करते हैं वो बिल्डिंग गिर गई है। हम लोग यहां पर आए तो पुलिस ने बताया कुछ शवों को चाइल्ड पीजीआई की मोर्चरी में रखा गया है। हम लोग यहां पर आए हैं। रंजना बार-बार दोहरा रही थी कि मेरे पिता को कुछ नहीं हो सकता। नानी ने बताया कि रंजना को सदमा लग गया है। इसलिए अभी उसके पापा की मौत की खबर उसको नहीं दी गई है। मैंने शव की शिनाख्त कर ली है, लेकिन उसके सामने मना कर दिया है। रंजना अभी ये दर्द बर्दाश्त नहीं कर पाएगी।
विज्ञापन

5 of 6
बिल्डिंग गिरी - फोटो : self
घर बसने से पहले ही छोड़ दी दुनिया
फैजाबाद में रहने वाले शमशाद की मां का दो महीने पहले देहांत हो गया था। नवंबर माह में उसकी और दोनों बहनों की शादी होनी थी। इसलिए वो अपने बड़े भाई के साथ काम के लिए नोएडा आया था। बिल्डिंग में शमशाद अपने भाई कल्लू के साथ पेंटिंग का काम करता था। दोनों इसी बिल्डिंग में रहते हैं। जैसे ही घरवालों ने टीवी पर खबर देखी तो तुरंत सर्फाबाद में रहने वाले चाचा को फोन करके पता करने के लिए बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
building collapse
इरशाद ने बताया कि शमशाद तीन भाई और दो बहनें हैं। एक बड़ा भाई काम के सिलसिले में सऊदी अरब गया है। दोनों भाई नोएडा में काम के लिए आए हुए थे। बड़े भाई कल्लू की शादी हो रखी है। उसके दो बच्चे भी हैं। नवंबर में शमशाद की शादी और उसकी बहनों की शादी होनी थी। लेकिन किसी को नहीं पता था कि घर बसने से पहले ही शमशाद हम लोगों को छोड़कर चला जाएगा। चाचा ने शमशाद की शिनाख्त कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें