बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक माल गोदाम की जर्जर दीवार ढहने से कुंदन (5) और दुर्गा (3) की मलबे के नीचे दबकर मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला और बीके सिविल अस्पताल पहुंचाया, यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
2 of 6
दीवार गिरने से बच्चों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
बच्चों की मौत से दुखी महिलाएं बिना कोई कार्रवाई कराए शव ले जाने की जिद करने लगीं। लोगों के समझाने पर शव पोस्टमॉर्टम के लिए सौंपे गए। बल्लभगढ़ स्टेशन, पीली कोठी के पास झुग्गियों में कुछ मजदूर परिवार रहते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
दीवार गिरने से बच्चों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
इन झुग्गियों में रहने वाले कुंदन और दुर्गा बुधवार सुबह करीब पौने ग्यारह बजे खेलने के लिए घर से निकले थे। दोनों बच्चे पीली कोठी के बगल में स्थित नाजिम खान के माल गोदाम की दीवार के पास खेल रहे थे। इस दौरान अचानक दीवार भर-भराकर गिर पड़ी।
4 of 6
दीवार गिरने से बच्चों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
लोगों का कहना है कि मिट्टी की चुनाई वाली यह दीवार काफी अर्से से जर्जर थी। कभी भी गिरने की आशंका जताते हुए कई बार मालिक से इसकी मरम्मत कराने को कहा गया, लेकिन कोई काम नहीं हुआ।
विज्ञापन
5 of 6
दीवार गिरने से बच्चों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
लोगों के मुताबिक, बरसात होने के बाद नींव में पानी जमा हो गया था, जिससे दीवार और कमजोर हो गई और हादसे का कारण बनी। सेक्टर-55 पुलिस का कहना है कि बच्चों के शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए गए। परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
ट्रेन की धमक से दीवार गिरने की चर्चा- मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, दीवार तेज रफ्तार ट्रेन की धमक की वजह से गिरी। लोगों के मुताबिक, माल गोदाम की दीवार काफी पुरानी होने की वजह से पहले से ही हिल रही थी। सुबह करीब पौने ग्यारह बजे स्टेशन से तेज रफ्तार ट्रेन गुजरी, तो उसकी धमक से हिलने के बाद दीवार गिर पड़ी।