बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस एक महत्वपूर्ण मीटिंग में भाग लेने बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली पहुंची। लेकिन अचानक कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें अपने कार ड्राइवर को बिना बताए ही गायब हो जाना पड़ा।
विज्ञापन
2 of 5
shabana azmi
- फोटो : ट्विटर से
ऐसा करने वाली कोई और नहीं शबाना आजमी हैं। असल में वह दिल्ली एक मीटिंग में भाग लेने पुहंची थीं, जहां समय से पहुंचना बहुत जरूरी था।
विज्ञापन
3 of 5
shabana azmi
उन्हें लगा कि अगर वो अपनी कार से वहां पहुंचने की कोशिश करेंगी तो वह लेट हो जाएंगी। इसलिए उन्होंने दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली मेट्रो का इस्तेमाल किया।
4 of 5
shabana azmi
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने ट्वीट कर दिल्ली मेट्रो और उसकी सफाई की बहुत तारीफ की। उन्होंने अपनी एक फोटो डालते हुए ट्वीट किया कि, 'दिल्ली मेट्रो में सफर कर रही हूं। एयरपोर्ट से मुझे एक बहुत अर्जेंट मीटिंग में पहुंचना है जहां समय से जाना जरूरी है। यह सुपर साफ है।'
इसके बाद जब उन्होंने अपनी मीटिंग खत्म कर ली और वापस एयरपोर्ट के लिए जाने लगीं तो उन्होंने एक और ट्वीट किया और फिर से दिल्ली मेट्रो की तारीफ की। उन्होंने लिखा, 'हे गाइज! मीटिंग पूरी हुई। मैं कार से कभी समय पर नहीं पहुंच पाती। यह पब्लिक ट्रांसपोर्ट का कमाल है। दिल्ली मेट्रो वॉव!'