फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: बाबा आशु गुरुदेव की बढ़ी मुश्किलें, पीड़ित महिला ने दिया ये बयान, आज बेटी की पेशी

Wed, 12 Sep 2018 04:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 6
फाइल फोटो
बाबा आशु गुरुदेव के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने वाली गाजियाबाद की पीड़िता के मंगलवार को कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज किए गए। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला अपने बयानों पर टिकी हुई है। महिला ने कोर्ट में वहीं बयान दिए हैं जो बयान उसने एफआईआर करवाते समय दिए थे। पीड़िता की नाबालिग बेटी के बुधवार को बयान होंगे।  
विज्ञापन

2 of 6
tantrik
अपराध शाखा के अधिकारी ने बताया कि केस की फाइल मिल गई है और टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित पक्ष के कोर्ट में बयान होने के बाद आरोपी आशु गुरुदेव व उसके बेटे और दोस्त को बुलाया जाएगा। पुलिस इस मामले में सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। गौरतलब है कि गाजियाबाद की महिला(40) ने आशु गुरुदेव, उसके बेटे व बेटे के दोस्त के खिलाफ हौजखास थाने में मामले में दर्ज कराया था। बाबा आशु का सेक्टर-7, रोहिणी में आश्रम है।
विज्ञापन

3 of 6
फाइल फोटो
दूसरा एक छोटा आश्रम एक्स ब्लाक, हौजखास में है। महिला ने हौजखास थाना पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा था वर्ष 2013 में वह बाबा के रोहिणी स्थित आश्रम में गई थी। वहां उनके मैनेजर ने पीने को शीतल पेय दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई और इसका फायदा उठाकर बाबा व उसके साथी ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद वर्ष 2016 में बाबा के बेटे व उसके दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

4 of 6
tantrik
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला ने हौजखास थाना पुलिस को बताया है कि वह बाबा आशु को वर्ष 2008 से जानती है। उसकी बेटी उस समय छह वर्ष की थी और पोलियो से पीड़ित है। आरोपी बाबा ने महिला से इलाज के लिए बेटी को रोहिणी स्थित आश्रम में लाने को कहा। आरोप है कि आशु बच्ची को निर्वस्त्र कर उसकी मालिश करता था। ये सिलसिला वर्ष 2013 तक चलता रहा। पीड़िता वर्ष 2013 में दीवाली देने बाबा के रोहिणी स्थित आश्रम में गई थी, जहां आश्रम के मैनेजर ने उसे नशीला शीतल पेय पिलाकर बाबा व उसके साथियों के साथ गैंग रेप किया, जिससे वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन

5 of 6
होश आने के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोपी बाबा उसे परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। डर से पीड़िता ने उस समय पुलिस में शिकायत नहीं दी। महिला का आरोप है कि वर्ष 2016 में बाबा के बेटे व उसके दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर वर्ष 2017 में आरोपी बेटे ने उसकी बेटी को लाने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
baba
इसकी उसने आशु से शिकायत की थी। लेकिन बाबा ने कोई कदम नहीं उठाया। वर्ष 2017 में होली के दिन दोपहर रोहिणी स्थित आश्रम में पीड़िता को बुलाया गया और मारपीट की गई। वर्ष 2017 में बाबा ने उसकी बेटी को हौजखास स्थित आश्रम में बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकत की। विरोध किया तो उसे आश्रम से बाहर निकाल दिया गया। महिला ही शिकायत पर हौजखास थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पहले भी आसाराम बापू, गुरमीत राम रहीम, वीरेन्द्र दीक्षित, शनिधाम मंदिर के संस्थापक दाती महाराज और नब्बे भगत बाबा आदि पर छेड़छाड़ व दुष्कर्म करने के आरोप लग चुके हैं। अब बाबा आशु का नाम सामने आया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें