फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के मौके पर हुई सात बारातियों की मौत से भी नहीं पसीजा दिल, मदद के नाम पर किया ये घटिया काम

Mon, 23 Apr 2018 10:42 AM IST
राहुल कुमार/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 9
vijaynagar car accident - फोटो : अमर उजाला
शादी में जा रहे बारातियों की कार नाले में गिरने पर मदद करने वालों में से किसी ऐसी घटिया हरकत की है जिसे आप सोच भी नहीं सकते..
विज्ञापन

2 of 9
vijaynagar car accident - फोटो : अमर उजाला
शादी में जा रहे बारातियों की कार नाले में गिरने पर मदद करने वालों में किसी ने दूल्हे के पिता का बैग चोरी कर लिया। बैग में दो लाख रुपये की नकदी और दुल्हन के लिए ज्वेलरी थी। मौत के तांडव के बीच मदद के बहाने आए लोगों ने बैग पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है मदद के लिए नाले में 20 से 30 लोग घुसे थे।
विज्ञापन

3 of 9
car accident - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने कार का शीशा तोड़कर घायलों और मृतकों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकला। काफी खोजबीन के बाद भी नकदी और ज्वेलरी का बैग नहीं मिला। शुक्रवार रात को बुद्ध विहार बहरामपुर विजयनगर निवासी रवि पुत्र ओमप्रकाश की बारात खोड़ा के मातिका विहार निवासी वर्षा पुत्री कृष्णा की यहां गई थी। एक कार में दूल्हे के पिता ओमप्रकाश समेत अन्य बाराती सवार थे।

4 of 9
car accident - फोटो : अमर उजाला
घर से करीब 400 मीटर दूर चालक ने कार को ढलान पर हैंड ब्रेक लगाकर खड़ा कर दिया। इस बीच कार में बैठे एक बच्चे ने हैंड ब्रेक हटा दिया। कार खिसककर नाले में जा गिरी। हादसे में दूल्हे के पिता समेत सात लोगों की मौत हुई। सात लोग घायल हैं। मृतकों के परिजनों का कहना है कि दूल्हे के पिता ओमप्रकाश और भाई दीपक चार महीने से शादी के लिए रुपये एकत्रित कर रहे थे।
विज्ञापन

5 of 9
car accident - फोटो : अमर उजाला
दो लाख रुपये की नकदी और सोने की पांच और चांदी की छह ज्वेलरी दुल्हन को देने के लिए बनवाई थीं। जिन्हें बैग में रखकर ओमप्रकाश शुक्रवार को कार में बैठे थे। हादसे के दौरान बैग कार में ही था। खोजबीन के बाद वह नहीं मिला। परिजनों का कहना है कि एक तो दुख की इतनी बड़ी घड़ी है, दूसरे जमा पूंजी भी चली गई।
विज्ञापन

6 of 9
car accident - फोटो : अमर उजाला
चोट से नहीं डूबने से हुई मौत
शनिवार को सभी सात शवों का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबना आया है। इसके अलावा कई शवों के शरीर पर हल्की चोट भी आई है।
विज्ञापन

7 of 9
car accident - फोटो : अमर उजाला
तीन शवों का रुद्रपुर, दो का गढ़ और दो मासूमों को गाजियाबाद में अंतिम संस्कार
परिजनों ने बताया कि उत्तराखंड, रुद्रपुर के तांडीस्ट कैंप निवासी रीना, रितु और अंशिका के शव का अंतिम संस्कार रुद्रपुर में होगा। इसके अलावा गाजियाबाद निवासी ओमप्रकाश और बरेली के धौरा टांडा निवासी मधु रस्तोगी का अंतिम संस्कार गढ़ के बृजघाट पर होगा। इसके अलावा दो मासूम भाई हनी और अभी निवासी विजयनगर का अंतिम संस्कार गाजियाबाद में ही होगा। दोपहर में परिजन सातों शवों को लेकर चले गए।

8 of 9
car accident - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन
देर रात हुए इस दर्दनाक हादसे की जिन परिचित और रिश्तेदारों को जानकारी होती रही, वह एक-एक कर पहले घर और बाद में पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचते रहे। शवों को देखकर लोग बिलखते रहे। पोस्टमार्टम हाउस पर बरेली, रुद्रपुर, दिल्ली और खोड़ा से रिश्तेदार पहुंचे।
विज्ञापन

9 of 9
vijaynagar car accident - फोटो : अमर उजाला
एक बच्ची का गंभीर हालत
परिजनों ने बताया कि बारात में जाने के लिए कार में बच्चों, महिलाओं समेत 13 लोग सवार थे। इनमें से सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों में दूल्हे रवि की बहन मुन्नी व पुष्पा, भांजा रुचित, मृतका मधु की बेटी वैष्णवी, एक महिला नन्नू और भांजी शेजल शामिल हैं। बताया जा रहा है कि शेजल की हालत गंभीर है, उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें